6.2 C
New York
Tuesday, Mar 28, 2023
DesRag
राज्य

महिला कांग्रेस को मिली नई अध्यक्ष, विभा पटेल को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल (देसराग)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मचे घमासान के बीच प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने के सात दिन बाद नई अध्यक्ष मिल गई हैं। भोपाल की पूर्व महापौर और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता विभा पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों के विवाद के बाद सात दिन पहले ही कार्यकारी अध्यक्षों को छोड़कर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को कोरोना काल से अब तक तीसरी नई अध्यक्ष मिली है। मांडवी चौहान के निधन के बाद एक बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी इंदौर की अर्चना जायसवाल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई थी। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भी थीं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी बनाई थी जिसमें नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी। कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर अपनी आपत्ति भी जता दी थी।
नेतृत्व की नाराजगी से जायसवाल की विदाई
गौरतलब है कि अर्चना जायसवाल को जब दूसरी बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया लेकिन कुछ समय बाद कार्यकारिणी गठन को लेकर प्रदेश नेतृत्व से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे। कार्यकारिणी के नियुक्ति पत्रों को जारी करने को लेकर यह दूरियां और बढ़ गईं क्योंकि प्रदेश नेतृत्व यह नहीं चाहता था। प्रदेश संगठन के साथ पटरी नहीं बैठने के बाद 23 फरवरी को चार कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे, रश्मि भारद्वाज, जमुना मरावी और नूरी खान को छोड़कर अर्चना जायसवाल की पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया गया।

Related posts

बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर में 5 मई को लगेगी पेंशन अदालत

desrag

किसानों को समय पर खाद मुहैया कराए सरकारः रघु ठाकुर

desrag

फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे ईएनसी बन बैठे नरेंद्र कुमार!

desrag

Leave a Comment