12.1 C
New York
Saturday, Apr 1, 2023
DesRag
राज्य

मतदाता सूची से कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पूरे परिवार के नाम गायब

ग्वालियर (देसराग)। ग्वालियर के शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा सहित उनके पूरे परिवार के नाम मतदाता सूची से गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले से कांग्रेस आग बबूला हो गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए ईमेल में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि मप्र की भाजपा सरकार के इशारे पर 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव व भविष्य में ग्वालियर में होने वाले नगर निगम चुनाव में ग्वालियर में कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जा रहे है, जो मतदाता जागरूक अभियान, मेरा वोट मेरा भविष्य ताकत एक वोट की का उल्लघंन किया जा रहा है। मतदाता सूची से नाम विलोपित करके मतदांताओं के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ग्वालियर नगर निगम में विगत 45 साल से भाजपा काबिज है, इसलिए ही निगम की मतदाता सूची में नाम विलोपित किए जा रहे हैं
ये नाम किये विलोपित
बागले का बाड़ा, शिंदे की छावनी, लश्कर ग्वालियर की मतदाता सूची से शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद, नगर निगम डाॅ.देवेन्द्र शर्मा, पुत्र स्व. आशाराम शर्मा, पूर्व पार्षद, नगर निगम डाॅ.श्रीमती रीमा शर्मा, पत्नि डाॅ.देवेन्द्र शर्मा, मनु शर्मा, पुत्र डाॅ.देवेन्द्र शर्मा। कु.नैना शर्मा, पुत्री डाॅ.देवेन्द्र शर्मा, निवासी बागले का बाड़ा, शिंदे की छावनी, लश्कर ग्वालियर गायब होने का दावा कांग्रेस ने किया है।
यह की शिकायत
निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त एवं मप्र चुनाव आयुक्त को भेजे गए ईमेल पत्र में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि सभी अपने मतों का प्रयोग 17 दक्षिण विधानसभा क्षेत्र महात्मा गांधी वार्ड वार्ड क्र.34 के मतदान केन्द्र क्र 645 सामुदायिक भवन, अलीजा बाग, कमल सिंह का बाग शिंदे की छावनी पर करते आए हैं। नगर निगम द्वारा जो मतदाता सूची प्रकाशित की गई है, उसमे से उपरोक्त उल्लेखित नाम विलोपित कर दिए गए है।

Related posts

गुना का डाक अधीक्षक घूस लेते पकड़ा

desrag

बगैर पढ़ाई कराए छात्र की फीस हड़प गया प्रेस्टीज संस्थान

desrag

एक लाख की रिश्वत लेते एस आई धरा

desrag

Leave a Comment