7.7 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
DesRag
स्पोर्ट्स

मध्यप्रदेश सरकार की पहलः पौधा लगाएं, पुरस्कार पाएं

भोपाल (देसराग)। 1 मार्च से मध्यप्रदेश में पौधारोपण अभियान शुरु हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन-प्लांट-डे के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश भर में 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधरोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि, पौधरोपण कर हम पेड़ नहीं लगा रहे हैं, ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। बता दें कि एक पौधा वृक्ष लगाने पर मध्य प्रदेश के नागरिकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
अंकुर अभियान में आम जनता भी अपनी भागीदारी दे सकती है। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए नागरिकों को “वायुदूत एप्प” रजिस्ट्रेशन कर पेड़ लगाते हुए अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी। अभियान से जुडने के लिए नागरिक अपने पौधरोपण का विवरण फोटो सहित जानकारी राज्य शासन को अलग-अलग माध्यम से भेज सकते हैं।
स्मार्टफोन की मदद से वायुदूत एप्प से अंकुर अभियान से जुड़ना सबसे आसान तरीका है। जो प्रतिभागी पेड़ लगाते हुए अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी। 30 दिन बाद फिर से उस पेड़ के साथ तस्वीर अपलोड करनी होगी, जो भी इस अभियान का हिस्सा बनेगा और पौधरोपण करेगा उसे “प्राणवायु अवार्ड” दिया जाएगा। मतलब पौधा लगाने से मध्य प्रदेश शासन प्रतिभागियों को “प्राणवायु पुरस्कार” से सम्मानित करेगी। बता दें कि यदि पौधरोपण करने वाले व्यक्ति एप्प या पोर्टल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो 1 से 5 मार्च 2022 के बीच एक विशेष स्थापित मिस कॉल सेवा नंबर 0755–2706666 पर कॉल कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें: https://t.co/JGVf8SQVEn

Related posts

अंकित का चयन सुल्तान जोहोर कप के लिए

desrag

जतिन राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में चयनित

desrag

वर्ल्ड कराते सीरीज “ए” इजिप्ट में खेलेंगी ग्वालियर की निहारिका

desrag

Leave a Comment