6.2 C
New York
Sunday, Mar 26, 2023
DesRag
राज्य

विभा पटेल ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

भोपाल (देसराग)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष विभा पटेल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमें पूरी तैयारी के साथ जुटना है। वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके जल्द ही टीम गठित की जाएगी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल हो या इंदौर, प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। हमारा संगठन आधी आबादी की आवाज बनेगा। महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी कार्यक्रम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उन्हें समर्थन प्राप्त है।

Related posts

हर साल मध्य प्रदेश में सेवानिवृत्त होंगे 25 हजार कर्मचारी

desrag

गोवंश पर अब लंपी वायरस का खतरा

desrag

कृत्रिम हाथ लगने के बाद सासंद से हरबान ने हाथ मिलाया

desrag

Leave a Comment