7.5 C
New York
Monday, Mar 27, 2023
DesRag
राज्य

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर ऊर्जा मंत्री ने रोपे 11 पौधे

ग्वालियर (देसराग)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मनोरंजनालय में 11 पौधे रोपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कमाना के साथ उनको जन्म दिवस की बंधाई दी।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, सुरेन्द्र चौहान, केशव मांझी, प्रदीप कश्यप, शीतल अग्रवाल, नगर निगम अपर आयुक्त अतेन्द्र गुर्जर सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री ने मध्यप्रदेश के साढ़े सात करोड़ लोगों की आशाओं के केंद्र, प्रदेश की समृद्धि के लिए सदैव समर्पित, जन कल्याण के लिए सदैव सँकल्पित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के तौर पर मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे शिवराज सिंह में वह सारे गुण हैं। जिनसे मुख्यमंत्री पद सुशोभित होता है।
इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री तोमर ने मनोरंजनालय में निर्माणाधीन पार्क में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के साथ निरीक्षण कर पार्क में फब्बारे लगाने के साथ ही मनोरंजनालय के पास में बने भवन को वाचनालय बनाने के निर्देश दिये।

Related posts

आपका वोटर कार्ड फर्जी तो नहीं?

desrag

माफिया बेलगाम: चंबल नदी और सोनचिरैया अभयारण्य की 5 करोड़ की वन संपदा बेची

desrag

उमाश्री के ऐलान से उड़ी “क्षत्रपों” की नींद

desrag

Leave a Comment