6.2 C
New York
Sunday, Mar 26, 2023
DesRag
राज्य

संगठन के भरोसे को खंडित नहीं होने दूंगी: विभा पटेल

भोपाल (देसराग)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस आगामी आठ मार्च को “महिला दिवस” पर भोपाल में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान प्रदेश में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि महिला कांग्रेस में न कोई ग्रुप है, और न ही कोई विवाद।
संघर्षशील महिलाओं को मिलेगा अधिकार
विभा पटेल ने कहा कि राजनीतिक दलों के सामने तो चुनौतियां हमेशा बनी रहती हैं। मेरे वरिष्ठ नेताओं ने जिस विश्वास के साथ मुझ पर भरोसा जताया है। मैं उस पर खरी उतरूंगी। पटेल ने कहा कि महिला संगठन को सुदृढ़ करना है। हमारी बहनें जिन जिलों में संघर्ष करती हैं उन्हें उनका अधिकार दिलवाया जाएगा।
कांग्रेस में न कोई ग्रुप, न कोई भी विवाद
अनुशासनहीनता और नियुक्तियों में विवाद के सवाल पर विभा पटेल ने कहा कि बहुत सारी बातें होती रहती हैं। राजनीतिक पार्टियों में यह सब चलता रहता है। महिला कांग्रेस में न ही कोई ग्रुप है और न ही कोई विवाद है।
जिम्मेदारियां बांटकर आगे बढ़ेंगे
आने वाले विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायतों के चुनाव तैयारी को लेकर विभा पटेल ने कहा कि चुनाव से पहले ही संगठन को मजबूत बना दिया जाएगा। जो भी महिलाएं प्रदेश में जिम्मेदारियां संभालना चाहती हैं, उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अपनी बहनों के साथ जिम्मेदारियां बांटकर हम आगे बढ़ेंगे।
महिला दिवस पर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन
विभा पटेल ने बताया कि 8 मार्च को “महिला दिवस” के अवसर पर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

11 साल बाद शिवराज सरकार के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव, हंगामे के आसार

desrag

स्वच्छता में अव्वल आने के बाद जल संरक्षण में भी पहली पायदान पर इंदौर

desrag

सीएजी की रिपोर्ट यदि 2012 में अंतिम थी तो अब क्यों नहीं: माकपा

desrag

Leave a Comment