6.2 C
New York
Sunday, Mar 26, 2023
DesRag
राज्य

6 साल से रुकी पदोन्नति: पुलिस विभाग की तर्ज पर पदोन्नति की मांग तेज

भोपाल (देसराग)। मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में है। तहसीलदार-नायब तहसीलदार द्वारा पदोन्नति को लेकर एक बार फिर से मांग तेज हो गई है। इस बीच राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार-नायब तहसीलदार के पदोन्नति को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और तुलसी सिलावट से मुलाकात कर चुके हैं। वही मंत्रियों से समर्थन मांगने के बाद राजस्व विभाग के प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी का कहना है कि पिछले 6 सालों से उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं दिया गया है। अधिकारी-कर्मचारी का कहना है कि प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्य में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा भी पदोन्नति को लेकर मांग उठाई जा रही, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मांग है कि पुलिस विभाग की तरह ही राजस्व विभाग में भी अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए। राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदोन्नति और भर्ती नियम में संशोधन करने पदोन्नति का लाभ दिया जाए। 2016 से उनके पदोन्नति नहीं होने की वजह से कई कर्मचारी-तहसीलदार सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जल्द उनके पदोन्नति का रास्ता साफ हो और उन्हें भी उच्चतम पद पर कार्यवाहक के रूप में नियुक्त किया।

Related posts

चिरायु अस्पताल पर मेहरबान क्यों है शिवराज सरकार, नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह ने की आरोपों की बौछार

desrag

शिवराज के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगा ग्रहण!

desrag

पहली बार नगर निगम में कांग्रेस की महापौर ने ली शपथ

desrag

Leave a Comment