7.7 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
DesRag
देश

तो राज्‍य सभा के जरिए संसद में दाखिल होंगी प्रियंका गांधी!

नई दिल्ली (देसराग)। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आए, एग्जिट पोल की अटकलों के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा के जरिए संसद भेजने पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में उनके व्यापक अभियान के बाद संसद में भेजा जाना चाहिए, ताकि सदन और बाहर मोदी सरकार का मुकाबला किया जा सके।
चुनाव में बनीं मुख्य प्रचारक
इसके पहले पार्टी, उन्हें उस समय राज्य सभा भेजने पर विचार कर रही थी, जब अहमद पटेल जीवित थे और छत्तीसगढ़ में 2 सीट थीं, लेकिन यह तय किया गया कि भाजपा द्वारा भाई-भतीजावाद के आरोपों को देखते हुए यह सही समय नहीं है। प्रियंका ने राज्य में व्यस्त अभियान का प्रबंधन करने के बाद, वह पार्टी के मुख्य प्रचारक के रूप में उभरी हैं हालांकि, अगर एक्जिट पोल पर जाएं, तो उत्तर प्रदेश में परिणाम उनके लिए उत्साहजनक नहीं हैं।

Related posts

63 साल अटल जी के सहयोगी रहे शिवकुमार का निधन

desrag

दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, 10 विधायकों के साथ जाएंगे दिल्ली

desrag

शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामला उठाने पर केके मिश्रा के खिलाफ एफआईआर, कांग्रेस भड़की

desrag

Leave a Comment