12.1 C
New York
Saturday, Apr 1, 2023
DesRag
राज्य

पुतला दहन मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस भूख हड़ताल पर

ग्वालियर (देसराग)। अखिल भारतीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं के ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसी मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरुकर दी। भूख हड़ताल पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुये। उल्लेखनीय है कि बीते माह हजीरा सब्जी मंडी को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले दहन किए थे। इसी दौरान पुतले की छीनाछपटी में पुलिस उप निरीक्षक दीपक गौतम बुरी तरह झुलस गए थे। इस घटना पर पुलिस ने 12 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। जिसमें से 5 लोग जेल में हैं। इसी मामले को लेकर कांग्रेस जांच की मांग कर रही है।

Related posts

कारम डैम से तबाही का खतरा बरकरार

desrag

अब पार्कों की देखरेख करेगा वन विभाग

desrag

समाज के लिए प्रेरणा बनीं नव्या और भव्या

desrag

Leave a Comment