12.1 C
New York
Saturday, Apr 1, 2023
DesRag
देश

‘उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद का परचम लहरा रहा’, बुन्देलखण्ड की कमान संभाल चुके “नरोत्तम” गदगद

भोपाल (देसराग)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटों की काउंटिग जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त पर है। उत्तर प्रदेश सहित बाकी राज्यों में के चुनावी नतीजों के मद्देनजर भाजपा का पलड़ा भारी है। प्रारंभिक रुझानों को देखते हुए देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में चुनावी जिम्मेदारी संभालने वाले एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भी प्रतिक्रिया आई है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में वोटिंग हुई थी।
विकास और राष्ट्रवाद का परचम
यूपी में एक बार फिर भगवाकरण देख नरोत्तम मिश्रा भी आतिशबाजी कर जश्न मना रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर सभी को बधाई दी। उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा विराट बहुमत की ओर बढ़ रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और राष्ट्रवाद का परचम लहरा रही है। आज चारों ओर राष्ट्रवाद और विकास की जीत हो रही है। राष्ट्रवाद की जीत का‌ यह दिन गौरवशाली है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में वोटिंग हुई थी। बता दें 7 मार्च को आए एग्जिट पोल्स में भी उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 का दावा किया गया था। आज आ रहे रुझानों में भी भाजपा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में लगभग सभी एग्जिट पोल्स सही साबित हो गए हैं।
योगीमय हुआ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चली लंबी कवायद के बाद अब तस्वीर साफ है। प्रदेश फिर भगवामय और योगीमय हो गया है। राज्य की 403 सीटों के लिए सात चरणों में हुए चुनाव के परिणाम लगभग साफ हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। शुरुआती रुझान में ही भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।
कुल 690 सीटों पर मतगणना
पंजाब में एग्जिट पोल से अलग आम आदमी पार्टी बढ़त पर है। वहीं उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक नजर में देखें तो यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर सभी राज्‍यों की मिलाकर कुल 690 सीटों पर मतगणना चल रही है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, मणिपुर की 60, उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर गिनती जारी है।

Related posts

चोर दरवाजे से बढ़ा दिया ट्रेनों का किराया

desrag

नक्सलियों की आहट से कान्हा में पर्यटक बना रहे दूरी!

desrag

कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत

desrag

Leave a Comment