19.2 C
New York
Tuesday, Jun 6, 2023
DesRag
राजनीति

योगी के हार्डकोर हिंदुत्व की राह पर बढ़ते शिवराज!

भोपाल(देसराग)। उत्तर प्रदेश में सत्ता का संग्राम जीतने के लिए योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनाई राह की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश भी जय-जय श्रीराम के नारे लगाएगा। चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इससे पहले मुख्यमंत्री भारत माता की जय के नारे लगाते हुए ही दिखाई देते थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अद्भुत पुरुष बताते हुए उन्हें जीत का श्रेय दिया। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने कामों को ठीक से जनता तक क्रियान्वित किया।
राममय हुए शिवराज
उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2023 की तैयारी में जुट जाएं। जिस तरह से यूपी में उम्मीद से ज्यादा सीटें भाजपा को मिली उस लिहाज से प्रदेश भाजपा और शिवराज राम मय दिखाई दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण सरकार के बजट में दिखा, जहां भगवान श्रीराम का नाम लेकर बजट की शुरुआत की गई। इसके अलावा, सिर पर भगवा रंग की पगड़ी एवं गमछा पहनकर तथा तिलक लगाकर आये एक मंत्री ने भी सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
मध्यप्रदेश बीजेपी हार्ड हिंदुत्व की तरफ
उत्तर प्रदेश की तरह ही इस बार प्रदेश की बीजेपी भी हार्डकोर हिंदुत्व की तरफ बढ़ चली है। अभी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पोलाइट नेता माना जाता है, लेकिन योगी की जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राम राम गाने लगे हैं। एक वक्त वह था, जब नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए टोपी पहनने से इंकार कर दिया था, तो वहीं भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद के दिन टोपी पहन कर बीजेपी खेमे को चौंका दिया था।

Related posts

सत्ता में वापसी के लिए मिशन आदिवासी को धार देंगे अमित शाह!

desrag

ग्वालियर चंबल में लड़ाई कांग्रेस वर्सेस सिंधिया

desrag

भाजपा में अलग-थलग पड़ गए सिंधिया!

desrag

Leave a Comment