बारां(देसराग)। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता इन दिनों राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के दौरे पर हैं। राजे बुधवार को बारां जिले में पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बारां-झालावाड़ हाईवे पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान में बाली बाली से सभी कार्यकर्ताओं से सहजता के साथ मिलीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बारां उनका घर है और वह बार-बार यहां आएंगी। यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद किशन गंज, भंवरगढ़, शाहबाद और देवरी के लिए रवाना हो गईं।
previous post