15.2 C
New York
Tuesday, Sep 26, 2023
DesRag
राज्य

मुख्यमंत्री आवास में 10 लाख की मिठाई खा गए होली के हुरियारे

भोपाल (देसराग)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर होली पर रंग-अबीर और गुलाल जमकर उड़ा। मुख्यमंत्री चौहान भी इस मौके पर नाचने-गाने में पीछे नहीं रहे। कोरोना महामारी के कारण बीते 2 सालों से होली का जो फीका रंग था वह इस बार पूरी तरह रंग बिरंगा नजर आया। मुख्यमंत्री आवास पर भी 2 साल भव्य तरीके से होली मिलन के इंतजाम किए गए थे। यहां आने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए खाना-पीना, ठंडाई और मिठाई का खास प्रबंध था। जिसपर तकरीबन 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे।
सीएम ने गाया लोकगीत
इस दौरान सत्ता और संगठन के लोग मुख्यमंत्री आवास पर होली रंग में सराबोर नज़र आए। मुख्यमंत्री आवास पर उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने भी होली की शुरुआत बुंदेलखंडी लोकगीत से की। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज अलग-अलग गीत लोकगीत गाए। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
हुरियारों के लिए खाने का बेहतर इंतजाम
हुरियारों के लिए मुख्यमंत्री आवास पर नाश्ते और भोजन का विशेष प्रबंध किया गया था। जिसमें गुझिया, बालूशाही, हलवा, भजिए, आलू टिकिया और ठंडा दूध था। बताया गया की सीएम आवास पर पहुंचे हुरियारों के लिए किए गए इंतजाम पर लगभग 10 लाख रुपये का खर्च हुआ।
महिला मोर्चा के साथ ‘मामी’ ने भी खेली होली
होली के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में होली का रंग चारों ओर बिखरा नजर आया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने भी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साधना सिंह ने कहा यह त्योहार उल्लास और उमंग का है। साधना सिंह के साथ गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर भी इस दौरान मौजूद रहीं, उन्होंने भी होली पर बधाई देते हुए कहा कि देश में 10 मार्च को आए चुनाव नतीजों के बाद से ही उत्सव का माहौल है। पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी होली मनाई। रामेश्वर शर्मा ने रंग गुलाल के साथ पानी की होली को सेलिब्रेट किया। भोपाल भाजपा के नेता आलोक शर्मा भी वहां मौजूद थे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार परंपरा उल्लास और उमंग का त्यौहार है। 4 राज्यों में मोदी सरकार के आने से त्योहार में अलग रंग है।

Related posts

नरेंद्र सिंह तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी,एमपी चुनाव प्रबंधन समिति के बनाए संयोजक

desrag

भाजपा के प्रवक्ता बने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा!

desrag

स्व.गोपाल दास अग्रवाल की स्मृति में विभूतियां सम्मानित

desrag

Leave a Comment