17.3 C
New York
Monday, Oct 2, 2023
DesRag
राज्य

बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत; 40 घायल

रायसेन(देसराग)। मध्यप्रदेश के रायसेन में रंगों का त्योहार होली उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला सिलवानी के खमरिया गांव का है। जहां बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिसके बाद जमकर लाठियां चलीं। इस खूनी संघर्ष में 1 शख्स की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। उपद्रव को शांत कराने के बाद गांव में भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। इस बीच सीएम ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और मुआवजे का एलान भी किया है।
घायलों से मिलने पहुंचे सीएम
सिलवानी के ग्राम ‘पोंडी खमरिया’ में कल रात को जो घटना घटित हुई थी उस घटना में घायलों से मिलने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमीदिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। जिसमें मृतक के परिजनों को 5 लाख एवं गंभीर घायल व्यक्ति को 2 लाख तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए मुआवजा दिया जाएगा।
स्थानीय नेता भी सिलवानी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत भी हिंसा ग्रस्त खमरिया पहुंचे। विधायक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विधायक सिंह ने कलेक्टर व एसपी से शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम करने व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध सख्‍त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रायसेन की पुलिस की होली भी उपद्रव के कारण निरस्त कर दी गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जाना था लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में उपद्रव होने के कारण पुलिस की होली का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
देर रात हुआ था खूनी संघर्ष
गांव में लोग होली का त्योहार मना रहे थे। इसी बीच बच्चों के बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। जो कि बाद में झड़प में तब्दील हो गया। दोनों गुट एक दूसरे पर लाठी-डंडों की बरसात करने लगे। उपद्रवियों ने दो दुकान और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। देर रात तक चले इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के कई लोग जख्मी हुए। जिन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में एक शख्स की मौत भी हो गई है।

Related posts

ऐसे कैसे होगी शराबबंदी: मार्च के पहले ही शराब ने भर दिया सरकार का खजाना!

desrag

सरकारी खजाना लुटाकर नगर सरकार बनाने की कवायद

desrag

खुलासा : बिना बिल-टेंडर के पंचायतों ने फूंक डाले 220 करोड़

desrag

Leave a Comment