2.5 C
New York
Thursday, Dec 7, 2023
DesRag
राजनीति

दि कश्मीर फाइल्स पर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान

भोपाल(देसराग)। हाल ही में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म दि कश्मीर फाइल्स के साथ पूरी भाजपा पर खड़ी है और तो और भाजपा शासित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री ही कर दिया है। इतना ही नहीं पूरी भाजपा और भाजपा की सरकार फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी के के ट्वीट में सियासत को गरमा दिया है।
नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह कई किताबें भी लिख चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की भी हत्याएं हो रही हैं उन पर भी फिल्म बननी चाहिए क्योंकि वह कीड़े मकोड़े नहीं हैं। उनके इस ट्वीट के आते ही भाजपा नेता उन्हें नसीहत देने में जुट गए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार की एक मंत्री विश्वास सारंग ने तो यहां तक कह दिया कि नियाज खान अराजकता फैला रहे हैं। हालांकि उनकी ट्वीट पर दी कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट किया है। इस बीच इस पूरे मामले में कांग्रेस भी इस विवाद में कूद पड़ी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग कि ट्वीट पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि विश्वास सारंग किस अधिकार के साथ नियाज खान की हैसियत पर सवाल उठा रहे हैं। केके मिश्रा ने अपने बयान का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि नियाज खान ने जो कुछ कहा है वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और उन्होंने यह ट्वीट अपनी बुद्धि और विवेक से किया है।

Related posts

मध्य प्रदेश में ‘पिछड़ा राग’ की ‘ऊंची तान’, उलझन में कांग्रेस!

desrag

2023 के चुनावी मसौदे पर पचमढ़ी में होगा महामंथन

desrag

आस्था के मंच पर बागेश्वर धाम के संत और सियासी महाराज का मिलन!

desrag

Leave a Comment