18.5 C
New York
Wednesday, Sep 27, 2023
DesRag
Uncategorized

आठ दिनों में कैसे पूरा होगा 469 करोड़ का टारगेट

परिवहन विभाग अब तक जुटा पाया है महज 2731 करोड़

ग्वालियर(देसराग)। परिवहन विभाग को वित्तीय वर्ष में मिले 3200 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए 8 दिन में (31 मार्च 22 तक) 469 करोड़ रुपए की दरकार है। विभाग ने अभी तक 2731 करोड़ रुपए प्राप्त कर लिए हैं। वर्ष 2019 व 2020 में कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वर्ष 21-22 में वाहन कम बिकने के कारण शासन ने 3600 करोड़ के राजस्व टारगेट में 400 करोड़ कम कर दिए हैं।
ऐसे में विभाग को लक्ष्य की पूर्ति के लिए हर दिन 44 करोड़ राजस्व चाहिए, लेकिन अभी हर दिन 9 से 10 करोड़ ही राजस्व आ रहा है। बता दें कि विभाग को वर्ष 20-21 में 2600 करोड़ का टारगेट मिला था। विभाग ने 2746 करोड़ राजस्व जुटाया था। हालांकि परिवहन आयुक्त मुकेश जैन का मानना है कि हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
नेशनल परमिट 150 से 200 करोड़ मिलेंगे
केंद्र सरकार से परिवहन विभाग को हर साल की तरह इस साल भी नेशनल परमिट के 150 से 200 करोड़ रुपए मिलेंगे। मगर इसके बाद भी 3200 करोड़ का राजस्व पूरा होने की संभावना कम ही है। जानकारों की मानें तो विभाग 31 मार्च तक 3 हजार करोड़ राजस्व प्राप्त कर लेगा।

वर्ष टारगेट मिला राजस्व आया
2010-11 1130 करोड़ 1188 करोड़
2011-12 1200 करोड़ 1348 करोड़
2012-13 1500 करोड़ 1538 करोड़
2013-14 1650 करोड़ 1602 करोड़
2014-15 2000 करोड़ 1864 करोड़
2015-16 2100 करोड़ 2200 करोड़
2016-17 2200 करोड़ 2300 करोड़
2017-18 2800 करोड़ 2852 करोड़
2018-19 3000 करोड़ 3002 करोड़
2019-20 3600 करोड़ 3266 करोड़
2020-21 2600 करोड़ 2746 करोड़
2021-22 3400 करोड़ ——–

Related posts

कमलनाथ की उम्मीद ग्वालियर-चंबल से निकलेगा सत्ता में वापसी का रास्ता!

desrag

एकजुट वाम से उन्हें कितना डर लगता है?

desrag

desrag

Leave a Comment