6.7 C
New York
Saturday, Mar 25, 2023
DesRag
देश

पूर्व सीजेआई आरसी लाहोटी का निधन

नई दिल्ली(देसराग)। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बुधवार शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।
न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी 1 जून 2004 को भारत के 33 वें मुख्य न्यायाधीश( सीजेआई) नियुक्त हुए और अगले साल 1 नवंबर 2005 तक इसी पद पर रहे। मूल रूप से मध्यप्रदेश के गुना निवासी जस्टिस आरसी लाहोटी का जन्म 1940 में हुआ था। 3 मई 1988 को उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 1 वर्ष बाद उन्हें स्थाई न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

Related posts

शिष्या से दुष्कर्म के दोषी आसाराम को उम्रकैद

desrag

शिवसेना किसकी! सुप्रीम फैसला आज

desrag

पोस्टमैन घर-घर जाकर सिखाएगा ऑनलाइन लेनदेन के गुर!

desrag

Leave a Comment