17.5 C
New York
Sunday, Sep 24, 2023
DesRag
राजनीति

क्या अब सुलट जाएगी कांग्रेस की आंतरिक कलह?

कमलनाथ का बड़ा बयान, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव, जी-23 की बात मानीभोपाल(देसराग)। तो देर से ही सही अंततः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मुखिया सोनिया गांधी के दिमाग में यह बात भली.भांति फिट बैठ गई है कि जल्द कांग्रेस में आंतरिक चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न नहीं कराई तो कांग्रेस का भविष्य रसातल में चला जाएगा। शायद यही वजह है कि उन्होंने कमलनाथ के जरिए कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली की मांग कर रहे जी-23 समूह के नेताओं को यह संदेश भेजा गया है कि कांग्रेस आलाकमान उनकी सभी मांगों को स्वीकार करने को तैयार है। अलबत्ता राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ का बड़ा बयान आया है।
उन्होंने कहा है कि जी-23 समूह में शामिल कांग्रेस के असंतुष्ट नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव चाहता है। कमलनाथ ने कहा कि ये चुनाव हो रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि जी-23 समूह के नेताओं की कोई नई डिमांड नहीं है। उनकी जो भी डिमांड थी सब मान ली गई हैं।
3 महीने में हो जाएंगे चुनाव
चुनाव के जरिए नॉन गांधी परिवार का कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा जी-23 ग्रुप के सभी सदस्य मेरे साथी रहे हैं। उनकी ऐसी कोई डिमांड नहीं हैं। कमलनाथ ने कहा कि ग्रुप सिर्फ चुनाव चाहता था, तो चुनाव करवाए जा रहे हैं। कमलनाथ ने यह भी कहा कि चुनाव बिना मेंबर और सही मेंबरशिप के नहीं सकते। इसमें किसकी क्या भूमिका रहेगी, कितने मेंबर होंगे इस सब पर आने वाले 3 महीने स्थिति साफ हो जाएगी।
सिंधिया कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं
ग्वालियर-चम्बल अंचल की सियासत में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकल्प और सिंधिया को मध्य प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री का नया चेहरा बनाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुना संसदीय सीट पर मतदाताओं ने दिखा दिया था की वे कितने मजबूत हैं और कितनी बड़ी चुनौती कितनी मजबूत है। शिवराज के बुलडोजर ‘मामा’ बनने के सवाल पर नाथ ने कहा कि मैंने माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था। शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बुलडोजर चलाकर बदले की कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा के चुनावी मोड में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर चुनावी मोड में आना भारतीय जनता पार्टी का काम है, कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से और जनता से जुड़ी रहती है।
चुनाव तक स्थिर रहे अब बढ़ा दिए दाम
महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। एलपीजी के बढ़े हुए दामों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे, तब तक डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे, चुनाव के तुरंत बाद ही इसकी कीमतें बढ़ा दी गईं। सरकार महंगाई पर काबू नही कर पा रही है जबकि जनता त्राहिमाम कर रही है।

Related posts

जैन मुनि के आशीर्वाद से चली सियासी बयारर

desrag

सर्वे ने उड़ा दी कांग्रेस के 38 विधायकों की नींद!

desrag

शराबबंदी पर उमा भारती को मिला कांग्रेस का साथ!

desrag

Leave a Comment