7.5 C
New York
Monday, Mar 27, 2023
DesRag
राजनीति

क्या कमलनाथ व दिग्विजय सिंह कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं

शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने दी चुनौती
भोपाल(देसराग)। तो क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस में चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया तथा नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि इस बात का दावा शिवराज कबीना के मंत्री विश्वास सारंग ने किया है। दरअसल शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा खबरनवीसों से बतियाते हुए दिए गए एक बयान ने राजधानी के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है।
शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया तथा नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सदस्यता ली है तो दिखाएं और साबित करें कि वे कांग्रेस के सदस्य हैं। सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता के बीच नहीं जाते। इन्हें धूल व धूप से डर लगता है।
कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर मंत्री सारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का ताली-थाली अभियान कमलनाथ ने अपने बंगले से ही चलाया है। बाहर निकले ही नहीं। धूल और धूप से बचने के लिए कमलनाथ जनता के बीच नहीं जाते। कांग्रेस की ऐसी रीति और नीति जनता के फायदे के लिये नहीं है, अपने फायदे के लिये है। कांग्रेस नेता मीडिया सेंट्रिक हैं। उन्हें जनता और संगठन से मतलब नहीं है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ और दिग्विजय ने खुद कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। ये नेता सिर्फ ट्वीटर पर सक्रिय रहते हैं।
शिवराज सरकार चुस्त-दुरुस्त है
प्रदेश में सूफा के आतंकियों के पकड़े जाने को लेकर सारंग ने कहा कि हमारी सरकार चुस्त दुरुस्त है। मैं पुलिस को बधाई दूँगा कि वो पहले ही इन आतंकवादियों को पकड़ने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों में प्रदेश को डाकुओं के प्रदेश के नाम से जाना चाहता था। शिवराज सरकार में सब दुरुस्त चल रहा है। हमने एक घंटे में सिमी के आतंकियों को भी पकड़ा था। वुल्फ स्टेट को लेकर मंत्री सारंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है। सारंग ने कहा कि इको-सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिये हम वन संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में हम लगातार वन्य प्राणियों का संरक्षण कर रहे हैं। इसीलिए उनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Related posts

आप ने भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए बजा दी ‘खतरे की घंटी’

desrag

अब बनने लगी श्रीमंत-पवैया की जुगलबन्दी!

desrag

अजा-अजजा के युवाओं को रिझाने की कवायद में जुटी शिवराज सरकार!

desrag

Leave a Comment