6.7 C
New York
Saturday, Mar 25, 2023
DesRag
राजनीति

महिला नेत्री के वायरल वीडियो में सामने आया कांग्रेस नेताओं का चरित्र

ग्वालियर/भिंड (देसराग)। यह दौर ही ऐसा चल रहा है नेता पाला बदल रहे हैं। पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज कांग्रेसी भाजपा की तरफ रुख कर रहे हैं, तो कुछ कांग्रेसी भाजपा के बढ़ते प्रभाव में अपना भविष्य देख रहे हैं। भिंड में महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मालती जाटव की कांग्रेस छोड़ने की वजह दूसरी है। पार्टी में महिलाओं के प्रति सम्मान और कांग्रेसियों की बुरी नजर ने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए विवश किया है।
मालती जाटव ने पार्टी छोड़ने की वजह एक वीडियो के जरिए जाहिर की है। उससे पार्टी में तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। यही नहीं उनके वीडियो से पता चलता है कि कांग्रेसियों का आचरण और चरित्र क्या है। मालती जाटव का का यह वीडियो क्या गुल खिलाएगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इस वीडियो ने भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी के भीतर खलबली मचा दी है। हालांकि महिला कांग्रेस की पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने अपने वीडियो में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा है कि महिलाओं को लेकर पार्टी नेताओं का नजरिया क्या है। उन्होंने अपने इस वीडियो में एक ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य कांग्रेसियों का जिक्र करते हुए कहा है कि वह उन पर बुरी नजर रखते हैं, यही नहीं उनके और अन्य महिला कांग्रेस की नेताओं के सामने अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी करते हैं। महिलाओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार से आहत मालती जाटव ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने भाजपा के नेता का साथ देने और उन्हें विधायक बनाने के लिए काम करने की बात कही है।
मालती जाटव के वीडियो के वायरल होने पर फिलहाल कांग्रेस और भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऐसे कई कांग्रेसियों नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं, जो कि जिला कांग्रेस में जिम्मेदार पदों पर विराजे हैं और महिलाओं को बुरी नजर से देखते हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश की सियासत में बढे़गी उमा की सक्रियता!

desrag

कांग्रेस 20 को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस

desrag

आजाद अब क्या करेंगे

desrag

Leave a Comment