7.9 C
New York
Saturday, Dec 2, 2023
DesRag
राजनीति

कितनी कामयाब रहेगी कमलनाथ की डिनर डिप्लोमेसी

देसराग डेस्क
2018 में एकजुट होकर लड़ी कांग्रेस फिर अपने पुराने मंत्र के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कांग्रेस नेताओं के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए कमलनाथ ने 20 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं को डिनर पर बुलाया है। डिनर पार्टी में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को भी बुलाया गया है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी भी इसमें शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति और वचन पत्र समिति के सभी सदस्य इस डिनर पार्टी में मौजूद रहेंगे।
मिशन 2023 की तैयारियां में
कमलनाथ मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके तहत कमलनाथ ने समन्वय समिति और वचन पत्र समिति का गठन पहले ही कर दिया है। इसी तरह पिछले दिनों हुई बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में कमलनाथ पर मुहर लगा दी गई है। अब कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी स्तर तक समन्वय स्थापित करने की कोशिश में वह जुटे हैं ताकि चुनाव के समय नेताओं के बीच समन्वय की चिंता से न जूझना पड़े। इस दिशा में ही कमलनाथ ने 20 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं को डिनर पर आमंत्रित किया है।
अरुण यादव और अजय सिंह की नाराजगी दूर
पिछले लोकसभा उपचुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे अरुण यादव और अजय सिंह की नाराजगी काफी हद तक दूर की जा चुकी है। दोनों ही नेताओं की पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ मुलाकात हुई। इसके बाद कमलनाथ से भी बात हुई। कमलनाथ से चर्चा के बाद दोनों नेताओं के गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं।

Related posts

2023 की जीत के लिए हार्ड हिंदुत्व की ओर शिवराज!

desrag

पुत्र मोह के लिए कप्तान अब धर्म के रास्ते

desrag

बागेश्वरधाम के दरबार में हाजिरी लगाएंगे कमलनाथ और शिवराज

desrag

Leave a Comment