17.5 C
New York
Sunday, Sep 24, 2023
DesRag
राज्य

विस्फोट से ढहा मकान, डॉक्टर की हुई मौत

बारां(देसराग)। राजस्थान के बारां जिले के कस्बाथाना इलाके में देवरी गांव में एक मकान में सोमवार सुबह 5 बजे अचानक विस्फोट हो गया। यह मकान देवरी में कार्यरत प्राइवेट डॉक्टर का था। विस्फोट से मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबने से डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और एक किरायेदार शिक्षक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक कल्याण मल मीणा ने बताया की बारां जिले के कस्बाथाना इलाके के देवरी कस्बे में एक प्राइवेट चिकित्सक के मकान में अचानक विस्फोट हो गया, इससे मकान मालिक डॉक्टर की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। डॉक्टर की पत्नी और किरायेदार महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए बारां रेफर किया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में डॉक्टर के घर में जिलेटिन की छड़ें होने की संभावना जताई जा रही है। अब पुलिस की जांच भी इसी बिन्दु पर टिकी है।
पुलिस उपाधीक्षक कल्याण मल मीणा ओर उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा ने मोके पर पहुंच कर जायजा लिया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। वहीं आसपास के घरों को भी खाली कराया गया है।
हादसा सोमवार सुबह 5 बजे हुआ हादसे का शिकार हुआ डॉक्टर एमएल धाकड़ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाले था।वह बीते 15 बरसों से देवरी कस्बे में रह रहा था उसके मकान में विस्फोटक रखा हुआ था सोमवार सुबह को घर में डॉक्टर धाकड़ और उनकी पत्नी थीं। वहीं उनकी किरायेदार महिला भी अपने कमरे में थी। अचानक मकान में रखी विस्फोटक सामग्री से विस्फोट हो गया। इससे तेज धमाके के साथ मकान भरभराकर गिर गया।मकान के मलबे में दबने से डॉक्टर एमएल धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं धाकड़ की पत्नी और किरायेदार महिला रूकमणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं रूकमणी देवी पेशे से शिक्षक हैं धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी।
दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुये स्थानीय अस्पताल में उनको प्राथमिक उपचार देकर तत्काल बारां रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार डॉक्टर के घर में जिलेटिन की छड़े मिली हैं वहीं बोलेरो कार मे भी जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार डॉक्टर ने अपने घर में विस्फोटक क्यों रखा था। वह इसे किस काम में लेता था। डॉक्टर का विस्फोटक सामग्री रखने के पीछे क्या उद्देश्य था। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है. वह पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related posts

प्रद्युम्न की जगह कौन होगा टिकट का दावेदार!

desrag

पांच लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ, वित्त विभाग ने मांगा प्रस्ताव!

desrag

सोशल मीडिया पर बढ़ी भाजपा की ताकत!

desrag

Leave a Comment