6.2 C
New York
Tuesday, Mar 28, 2023
DesRag
राज्य

‘मोदी मंत्र’ से होगा विकास, कांग्रेस को नहीं देश के विकास और प्रगति की चिंताः सिंधिया

रायपुर(देसराग)। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीती रात रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय मंत्री राजनांदगांव के लिए रवाना हुए। आज केंद्रीय मंत्री राजनांदगांव में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कांग्रेस को देश की प्रगति और विकास की चिंता नहीं है।’
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि “रायपुर आकर मुझे बड़ी खुशी हुई है। छत्तीसगढ़ के साथ बहुत पुराना रिश्ता है। एक समय पर यह मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। बहुत जिलों में पीढ़ियों के रिश्ते हमेशा रहे हैं। इस बार के दौरे का मकसद स्पष्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 112 आकांक्षी जिले रेखांकित किए हैं। इस सोच और विचारधारा के साथ के भारत की प्रगति तभी हो सकती है, जब समस्त भारत के 130 करोड़ निवासी की प्रगति हो। कोई भी व्यक्ति पीछे ना रह जाए, कोई भी ब्लॉक पीछे ना रह जाए और कोई भी जिला पीछे ना रह जाए “।
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि- “112 आकांक्षी जिलों पर केंद्र सरकार और नीति आयोग द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रगति और विकास के दृष्टिकोण से इस अभियान में राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर लोगों का विकास करना है। आज पूरे दिन जिले की योजनाएं, प्रशासन के साथ मीटिंग, अनेक लाभार्थी और स्वयं सहायता समूह के साथ चर्चा स्वयं पूरे दिन में करूंगा”।
सिंधिया ने कहा कि ” कांग्रेस को सदैव हर चीज में प्लान दिखता है। कांग्रेस को देश के विकास और देश की प्रगति की चिंता नहीं है। कांग्रेस को देश के गरीब और देश की उद्यान की चिंता नहीं है। प्रधानमंत्री की सोच स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास, जनता की प्रगति के साथ जड़ी हुई एक कड़ी है और अभियान में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जुड़ेगा।

Related posts

गांव की सरकार बनने के बाद बदलेगी सड़कों की तस्वीर!

desrag

शर्मा व झा बनेगें स्पेशल डीजी, पुलिस में होगा बड़ा फेरबदल

desrag

सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार का काम आसान, कोई कर रहा वादे; कोई गिना रहा कमियां

desrag

Leave a Comment