17.3 C
New York
Monday, Oct 2, 2023
DesRag
विचार

एम्वे से आखिर डर किस बात का

सोमेश्वर सिंह
यह सच है कि ईडी ने तमिलनाडु स्थित एम्वे इंडिया इंटरप्राइजेज के संयंत्र को अस्थाई रुप से सीज तथा उसके बैंक खातों को फ्रिज कर कर दिया है। परंतु भारतीय मीडिया के द्वारा इस सच्चाई की आड़ में अनेक मनगढ़, झूठी खबरें चलाई जा रही हैं। जिनका दूर-दूर तक सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। एम्वे इंडिया भारत में पिछले 25 साल से कारोबार कर रही है। जिसके लाखों डिस्ट्रीब्यूटर तथा करोड़ों की संख्या में यूजर हैं। एम्वे के सभी उत्पाद विश्वस्तरीय, प्रभावी, यूज पर कास्ट सस्ते, गुणवत्तायुक्त तथा पर्यावरण के मित्र हैं। जो यूजर को शत प्रतिशत सेटिस्फेक्शन तथा मनी बैक गारंटी देते हैं।
दुनिया का यह एक अनोखा व्यवसाय है जो सभी जाति, धर्म, लिंग के जरूरतमंद, उत्साही, कठिन परिश्रम करके व्यवसाय करने वाले लोगों को समानता का अवसर देता है। जिसमें अन्य परंपरागत व्यवसाय की तरह लैंड, लेबर, केपिटल तथा एक्सपर्टाइजेशन की जरुरत नहीं होती। यह देश और दुनिया की मल्टी लेवल मार्केटिंग में डायरेक्ट सेलिंग का व्यवसाय करने वाली अग्रणी कंपनी है। भारत में आज इस व्यवसाय से जुड़े लाखों डिस्ट्रीब्यूटर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। आर्थिक रुप से स्वतंत्र होकर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। जिसमें अनेक वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट ,समाजसेवी, शिक्षाविद से लेकर सामान्य व्यक्ति भी शामिल हैं।
भारत में बेरोजगारों को काम देने के लिए सरकार के पास रोजगार नहीं है। एक अदत मास्टर, पटवारी, सिपाही, चपरासी के प्रवेश परीक्षा में हजारों रुपए की फीस देनी पड़ती है। सालों साल परीक्षाएं नहीं होती। परीक्षाएं हुई भी तो पेपर लीक हो जाता है। सालों साल रिजल्ट नहीं आता। इंटरव्यू के बाद भी सफलता की कोई गारंटी नहीं है। लाखो रुपए रिश्वत देनी पड़ती। सरकारी तंत्र के साये में धोखाधड़ी करके भारतीय व्यावसायिक अरबों रूपए बैंक का लेकर विदेश भाग जाते हैं। सरकार तथा उसकी एजेंसीया कुछ नहीं कर पाती। भारत में लाखों की संख्या में सस्ते दर पर गुणवत्ताविहीन उत्पाद बिक रहे हैं। जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।साथ ही हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
आज एम्वे दुनिया के सौ से भी ज्यादा देशों में व्यवसाय कर रहा है। एम्वे इंडिया इंटरप्राइजेज का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए कोई शुल्क नहीं है। पूरी तरह से एजुकेशनलबेस्ड बिजनेस है।इसमें आपको सफल लीडर और आपकी पूरी टीम आपको व्यवसाय करना सिखाएंगी। हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में एम्वे का न्यूट्रिलाइट डिवीजन पूरक पोषक उत्पाद का अग्रणी ग्लोबल ब्रांड है।एम्वे इंटरप्राइजेज के आप डिस्ट्रीब्यूटर बने या इसके उत्पाद के यूजर।यह आपकी स्वतंत्रता है। परन्तु यह तय है कि यदि आप इसके डिस्ट्रीब्यूटर बन गए और इसके मीटिंग, सेमिनार में जाते रहे तो आप की सोच सकारात्मक हो जाएगी। आपकी जीवनशैली बदल जाएगी। आप न सिर्फ एक सफल व्यवसाई बल्कि भारत के एक सभ्य और सुसंस्कृत नागरिक बन जाएंगे।
दरअसल एम्वे से ट्रेडिशनल बिजनेस वाले लोग डरे हुए हैं। इसके सभी उत्पाद “बेस्ट ऑफ नेचर बेस्ट ऑफ साइंस” पर आधारित है। खासतौर से इलनेश सेक्टर में काम करने वाली फार्माक्विटिकल कंपनियां। क्योंकि न्यूट्रीलाइट का स्लोगन है- “प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर”। बड़ी स्वाभाविक बात है, यदि बचाव से कोई भी बीमार ही ना पड़े तो है दवा क्यों खरीदेगा। एक खास बात और है जो इस बिज़नेस को अनोखा बनाती है। दुनिया के किसी भी व्यवसाय में रॉयल्टी इनकम अथवा डेप्थ बोनस नहीं है।
ऑनलाइन डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में एम्वे इंडिया हंड्रेड परसेंट कैशलेस, पेपरलेस की ओर बढ़ रही है। जिसमें कोई भी बिचोलिया नहीं है। कंपनी की प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर के साथ 40-60 परसेंट की पार्टनरशिप है। नंबर वन टेक्स पेईंग कंपनी है। जिसका टर्नओवर, बैलेंसशीट, लाभांश वितरण, ऑनलाइन गूगल में उपलब्ध है। प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर को परफॉर्मेंस के अनुसार लाभांश अर्थात कमीशन का वितरण किया जाता है। लेकिन दुख है कि मीडिया ने एम्वे की इन अच्छाइयों को पूरी तरह से अनदेखा किया है।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Related posts

रंगकर्म और कला को डराने की कायराना हरकत

desrag

चमत्कारिक कुर्सियां

desrag

एक मीटिंग के मुख्यमंत्री महाकाल

desrag

Leave a Comment