2.5 C
New York
Thursday, Dec 7, 2023
DesRag
राजनीति

भाजपा के वादे और घोषणाओं की हकीकत को परखेगी कांग्रेस!

भोपाल(देसराग)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस का मानना है कि मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह झूठे वादे और घोषणाएं हैं। कांग्रेस का मानना है कि भाजपा जनता के बीच कागजी विकास, झूठे वादे और आधी-अधूरी घोषणाओं को परोसकर उनकी सहानुभूति प्राप्त कर रही है। ऐसे में भाजपा के वादे और घोषणाओं की हकीकत की तह में जाने के लिए कांग्रेस उनकी रियल टाइम एनालिसिस करेगी।
इसके लिए एक प्रदेश स्तरीय फैक्टचैक कमेटी का गठन किया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कमलनाथ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार के वादों और घोषणाओं की हकीकत जनता के सामने लाना चाहते है। इसी उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय फैक्टचैक कमेटी का गठन करने की तैयारी चल रही है। कमेटी घोषणा, दावे या वादे का रियल टाइम एनालिसिस करेगी और बताएगी कि भाजपा ने जो भी बात कही है वह वाकई सही है या उसमें झूठ का बहुत बड़ा हिस्सा है।
रोजाना हकीकत सामने लाएगी समिति
जानकारी के अनुसार कमेटी रोजाना भाजपा के वादों और घोषणाओं का सिलसिलेवार विश्लेषण करेगी। यह कमेटी प्रतिदिन इस तरह के तथ्यात्मक विमर्श को मीडिया और सोशल मीडिया पर भेजेगी, जिससे कांग्रेस का पक्ष मजबूत हो। यदि किसी बड़े सत्य का पता चलता है तो इस कमेटी के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस या दूसरे माध्यमों से भी मीडिया और समाज तक भारतीय जनता पार्टी के दावों-वादों या घोषणाओं की हकीकत पेश करेंगे। कमेटी मुख्य रूप से तीन तरह की सूचनाओं की पड़ताल करेगी। जनहित की वह योजनाएं जो असल में कमलनाथ सरकार के समय शुरू हुई थीं, लेकिन भाजपा उन्हें अपनी योजना बनाकर पेश करती है। महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में भाजपा नेता बयान देते हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं। इन आरोपों का तत्काल तथ्यात्मक प्रतिवाद कमेटी करेगी। भाजपा यदि इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है तो तथ्यों को सच्चाई के साथ पेश करेगी। कमेटी तथ्यों की सही जानकारी पता लगाने मौजूद अत्याधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगी।
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती जारी है। महंगाई से हर वर्ग त्रस्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ढोलकी बजाकर प्रचार कर रहे हैं कि मप्र बहुत आगे बढ़ रहा है, लेकिन जनता भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज की कलाकारी वाली राजनीति को समझ चुकी है।
5 सदस्यीय कमेटी में होंगे 5 सदस्य
भाजपा की कथनी और करनी की हकीकत जानने के लिए बनाई जा रही रियल टाइम एनालिसिस कमेटी में पांच सदस्य होंगे। शुरुआती तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता और मप्र मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे और वरिष्ठ पत्रकार पीयूष बबेले को समिति में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी तीन ऐसे वरिष्ठ नेताओं को कमेटी में शामिल करेगी जो रिसर्च और अध्ययन में विशेष रुचि रखते हैं।

Related posts

क्या गुल खिलाएगी सियासत के बाजीगरों की सिंधिया से “गुफ्तगूं”

desrag

छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ को ‘कमल’ की चुनौती!

desrag

नाथ के 70 जिताउओं की घोषणा अगले माह

desrag

Leave a Comment