18.5 C
New York
Wednesday, Sep 27, 2023
DesRag
राज्य

कांग्रेस जनक्रांति यात्रा से लड़ेगी किसानों की लड़ाई!

भोपाल(देसराग)। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी अब किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में जनक्रांति यात्रा निकालेगी। कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के मुताबिक यह जनक्रांति यात्रा मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में निकाली जाएगी। जो लोकसभा स्तर पर होगी। यह यात्रा मुरैना लोकसभा क्षेत्र से शुरू होगी। इस यात्रा के जरिए किसानों को अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर लगेगी चौपाल
दिनेश गुर्जर ने कहा सरेआम 50 किलो की तुलाई पर 5 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं। छन्ना लगाने के नाम पर किसानों से 20 रुपये वसूला जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनक्रांति यात्रा से किसानों को जागरुक किया जाएगा। गुर्जर के मुताबिक आने वाले महीने में किसान कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन जागरण क्रांति यात्रा निकालेगी। इसमें किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के पास पहुंचेंगे। कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर पहुंचेंगे और चौपाल मीटिंग करेंगे। किसानों को अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा। खाद-बीज सस्ते दाम में दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
किसानों के साथ लूट
मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के 18 साल के शासनकाल में किसानों के साथ लूट खसोट की जा रही है। जब फसल की बुबाई का समय आता है। तब खाद बीज के नाम पर किसानों के साथ कालाबाजारी होती है। फसल का उत्पादन होने के बाद मंडियों में लूट शुरू हो जाती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता तुलाई केंद्र संचालित कर रहे हैं। इन तुलाई केंद्रों में किसानों के साथ जबरन वसूली हो होती है। इस बात को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किेसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related posts

शिव ‘राज’ करोड़ों का पोषण आहार घोटाला!

desrag

कांग्रेस नेताओं पर संकट का दौर, एक और को दिखाया बाहर का रास्ता

desrag

सिंधिया महल के बाहर कांग्रेस ने लगाया बैनर, लिखा-गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोंपना आता है

desrag

Leave a Comment