18.5 C
New York
Wednesday, Sep 27, 2023
DesRag
राज्य

सिवनी में मॉब लिंचिंग: तीन आदिवासियों को लाठी-डंडों से पीटा, दो की मौत

​​​​​​​गोमांस तस्करी के शक में बेदम होने तक पीटा, बजरंग दल पर आरोप
सिवनी(देसराग)। मध्य प्रदेश के सिवनी में मंगलवार को मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल है। मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
मामला कुरई थाना अंतर्गत बादल पार चौकी क्षेत्र का है।
हत्या और चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के धानशाह (54) व संपत बट्टी ( 60) को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटा था। मृतकों के परिजन का आरोप है कि हत्या करने वाले बजरंग दल से जुड़े हैं।
सूचना मिलने पर बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया भी कुरई पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मौके से 12 किलो मांस मिला
कुरई थाना प्रभारी गनपत सिंह उइके का कहना है कि मौके से लगभग 12 किलो मांस मिला है। जिसकी जब्ती बनाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमलनाथ ने तीन विधायकों की कमेटी बनाई
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सिवनी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुरई में दो आदिवासी युवकों की हत्या तथा एक आदिवासी युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को दुखद बताया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तीन विधायकों की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेगी और घटना की पूरी जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेगी। कमेटी में विधायक ओंकार सिंह मरकाम, अशोक मर्सकोले, नारायण पट्टा शामिल हैं।
बजरंग दल पर आरोप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कांग्रेस विधायक के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम किया। दो लोगों की हत्या से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। बादलपुर पुलिस चौकी को दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि सिमरिया में कुछ लोगों के पास गौवंश हैं, जहां मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि वहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ बलवा और जमकर मारपीट की है।
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से तीनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया, जहां अस्पताल में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की रिपोर्ट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा के साथ हत्या और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि इसमें कई आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।

Related posts

हरपुरा नहर भी डैमेज, नेता प्रतिपक्ष शिवराज सरकार पर फिर हमलावर

desrag

मुख्यमंत्री आवास में 10 लाख की मिठाई खा गए होली के हुरियारे

desrag

तो अब मध्यप्रदेश विधानसभा में भी लगेगी धरना प्रदर्शन पर रोक!

desrag

Leave a Comment