17.3 C
New York
Monday, Oct 2, 2023
DesRag
राज्य

40 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार

बहनोई व साथी डकैत भी पकड़ा, पहाड़ से गिरने पर डकैत की टूटी टांग
ग्वालियर/मुरैना(देसराग)। मुरैना पुलिस ने 40 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके बहनोई गिर्राज गुर्जर व साथी डकैत बंटी गुर्जर को भी पकड़ा है। डकैतों को शनिचरा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। मुठभेड़ के दौरान कल्ली गुर्जर भागते समय पहाड़ से नीचे कूदा, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
कल्ली गुर्जर वही डकैत है, जिसने पहाड़गढ़ के स्याही की टेक गांव में एक 17 वर्षीय लड़की से शादी की इच्छा जताई थी। जब नाबालिग के दादा गोपाल गुर्जर व उसकी मां रामाबाई गुर्जर ने शादी से इंकार कर दिया तो डकैत व उसके भाई जितेन्द्र गुर्जर व बंटी गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की थी जिससे लड़की की मां के पैर में चोट आई थी। इसके साथ ही डकैत कल्ली गुर्जर ने उनके घर पर फायरिंग भी की थी।
डकैत कल्ली गुर्जर अपने बहनोई गिर्राज गुर्जर व साथी बंटी गुर्जर के साथ शनिचरा के गांव में डकैती डालने के लिए आया था। पुलिस को पहले से मुखबिरी लग गई थी। जैसे ही वह पहुंचा पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो वह भागते हुए पहाड़ से नीचे गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ ही उसके बहनोई गिर्राज गुर्जर व साथी डकैत बंटी गुर्जर को भी पकड़ लिया। बता दें कि कल्ली गुर्जर पर 40 हजार रुपए का इनाम है। गिर्राज व बंटी गुर्जर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए डकैतों में कल्ली गुर्जर से पुलिस को 315 बोर की बंदूक व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथी डकैत बंटी गुर्जर से 315 बोर का देशी कट्‌टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि डकैत को पकड़ने के लिए पुलिस ने कल्ली गुर्जर के रिश्तेदारों व उसके दो दर्जन के लगभग संरक्षणदाताओं के मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखे थे। जिनकी मदद से उसे पकड़ा जा सका है।

Related posts

13 सितंबर से विधानसभा का मॉनसून सत्र, ऑनलाइन कामकाज पर रहेगा जोर

desrag

भाजपा नेता कब सीखे बंगाल से काला जादू: डा.गोविन्द सिंह

desrag

“शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर नहीं, कर्ज निर्भर प्रदेश बना दिया”

desrag

Leave a Comment