6.7 C
New York
Saturday, Mar 25, 2023
DesRag
राज्य

मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक और बड़ा बदलाव!

भोपाल(देसराग)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आरंभ हुई बदलाव की बयार शनैः-शनैः सारे घर के बदल डालूंगा की तर्ज पर आगे बढ़ रही है। एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की आसंदी पर श्रीमती विभा पटेल की ताजपोशी के बाद के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से मंजुल त्रिपाठी को हटाकर उनके स्थान पर आशुतोष चौकसे को इस पर बिठाया गया है। मंजुल त्रिपाठी को छह महीने पहले ही एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
मध्य प्रदेश के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानि एनएसयूआई के मुखिया बनाए गए आशुतोष चौकसे अभी उपाध्यक्ष थे । वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थक बताए जाते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आशुतोष चौकसे का नियुक्ति पत्र जारी किया है। चौकसे उपाध्यक्ष की हैसियत से भी काफी समय से सक्रिय थे और पिछले दिनों व्यापमं घोटाले को लेकर वे उग्र आंदोलन करते दिखाई दिए थे।
गौरतलब है कि पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस में महिला कांग्रेस में बदलाव किया गया था। तब अर्चना जायसवाल को हटाकर विभा पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब मंजुल त्रिपाठी को हटाकर आशुतोष चौकसे को प्रदेश एनएसयूआई का अध्यक्ष बना दिया गया है। विभा पटेल और चौकसे दोनों ही दिग्विजय सिंह समर्थक बताए जाते हैं। इस बदलाव को मंजुल त्रिपाठी को सतना जिले की किसी विधानसभा सीट से उतारे जाने की तैयारी बताई जा रही है और वे सतना में काफी सक्रिय भी हैं।

Related posts

विधानसभा सत्र की अवधि कम करने पर नेता प्रतिपक्ष आग बबूला, कहा सत्र की अवधि बढ़ाए सरकार

desrag

बस स्टैंड के दुकानदारों ने कहा, पुनर्वास की खबरें भ्रामक हैं

desrag

राजनीतिक दलों की एसपी से अपील, धार्मिक जुलूसों में विशेष चौकसी बरते पुलिस

desrag

Leave a Comment