6.2 C
New York
Tuesday, Mar 28, 2023
DesRag
राज्य

राज्यसभा के रण में भाजपा में जातीय समीकरण बिठाने की कवायद

कांग्रेस में तन्खा का नाम आगे, अशोक सिंह भी शामिल
भोपाल(देसराग)। मध्य प्रदेश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस में 3 सीट पर चेहरों की तलाश तेज हो गई है। राज्यसभा के लिए भाजपा के हिस्से में दो सीट जाना तय है, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास रहेगी। भाजपा में दोनों सीट पर नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की बैठक दिल्ली में होगी।
भाजपा में वर्तमान समीकरणों के हिसाब से एक सीट केंद्रीय नेतृत्व के हिस्से में जा सकती है, लेकिन प्रदेश संगठन ताकत से लगा है कि दोनों सीट प्रदेश के पास हो। भाजपा संगठन ने राज्यसभा सीट के लिए चेहरों की तलाश शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम दावेदारों में सबसे मजबूत है। इसके पहले प्रदेश से राज्यसभा की 3 सीट पर केंद्रीय मंत्री भेजे गए हैं। प्रदेश संगठन का जोर है कि एक सीट से दलित चेहरा व दूसरे से सामान्य या पिछड़ा वर्ग के किसी चेहरे को भेजा जाए। हिन्दुत्व कार्ड चला तो जयभान सिंह पवैया का नाम अचानक सामने आ सकता है। लाल सिंह आर्य, कैलाश विजयवर्गीय व कविता पाटीदार के नाम भी है।
कांग्रेस में तन्खा का नाम आगे
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा का नाम लगभग तय है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर गरमाई राजनीति के बीच पार्टी में वरिष्ठ नेता अशोक सिंह का नाम चर्चा में आया है। इसके पीछे की वजह ग्वालियर-चम्बल अंचल यानि सिंधिया के प्रभुत्व वाले इलाके में कांग्रेस को मजबूती देना है। अशोक सिंह ग्वालियर लोकसभा से पहले 3 मर्तबा लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की ओर से यदि अशोक सिंह को राज्यसभा भेजा जाता है, तो ग्वालियर क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके साथ ही वरिष्ठ विधायक बाला बच्चन के नाम की भी चर्चा है।

Related posts

शुक्रवार को होगा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान

desrag

भाजपा की चिंता का सबब बन रहे हैं सिंधिया समर्थक मंत्री!

desrag

कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक गैंगवार में ढेर

desrag

Leave a Comment