17.5 C
New York
Monday, Sep 25, 2023
DesRag
राज्य

अब आधी आबादी पर टिकी भाजपा की नजर!

भोपाल(देसराग)। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अब आधी आबादी पर फोकस कर रही है। इसके तहत अब भाजपा की महिला मोर्चा इकाई महिलाओं को जोड़ने के लिए पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करने, टाइम मैनेजमेंट, सरकार की नीतियों की जानकारी आमजन तक सहज और सरल तरीके से पहुंचाने के लिए उन्हें प्रशिक्षिण देगी। इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जाएगा। इसमें एक लाख महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का लक्ष्य तय किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले तीन माह में पूरा करने का कार्यक्रम बनाया गया है। इसकी शुरुआत मप्र के सीहोर से की जा चुकी है।
सीहोर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बानती श्रीनिवासन ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की यह प्रशिक्षण प्राप्त करके ये कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगी। श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से बहुत अलग राजनीतिक दल है। भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से ही प्रयास रहा है कि महिलाओं को कैसे सशक्त और सक्षम बनाया जाए। हमारा उद्देश्य है कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिला मोर्चा कार्यकर्ता भारत का सशक्त नेतृत्व कर सके। समाज में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़े इसके लिए भी भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रयास करती रहती है।
संगठन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की सतत प्रक्रिया है। इससे कार्यकर्ता परिष्कृत होता है। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव गांव तक जाकर संगठन में महिलाओं को जोड़ें।
हमारी सबसे बड़ी ताकत परिवार भाव
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारी विशेषता है कि हम एक परिवार भाव से काम करते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हमारा भाव रहा है। हमारा प्रयास है कि कि हमारे मोर्चा और प्रकोष्ठों के गठन में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकारें महत्वपूर्ण काम कर रही हैं।

Related posts

चुनावों को दबंगों का अखाड़ा बनने से रोका जाए

desrag

मुख्यमंत्री ने देर रात गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई

desrag

मामा के राज में दलित को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक नसीब नहीं

desrag

Leave a Comment