22.8 C
New York
Monday, Oct 2, 2023
DesRag
राज्य

कॉलेज पाठ्यक्रम में इसी सत्र से शुरू होगी गीता

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कही ये बात
भोपाल(देसराग)। गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह कहना है मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का। उन्होंने यह भी कहा कि इसी से सभी क्रांतिकारियों ने बहुत कुछ सीखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गीता को पाठ्यक्रम में इसी सत्र से कॉलेज लेवल पर भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि महाकाल मंदिर के एक फेस के प्रोजेक्ट को मई अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रधानमंत्री को भी बुलाया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है हम अपनी जड़ों से जुड़े इसके लिए जरूरी है कि गीता भी पढ़ाई जाए। नई शिक्षा नीति ने इसका रास्ता खोला है। आजादी के बाद से हमें जब नई शिक्षा नीति मिली है तो हमने सभी से चर्चा की। इस मुद्दे पर सभी ने कहा कि हम अपनी आध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर सकें ऐसे में उनको भी इसमें शामिल किया जाए। इसी वजह से गीता को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। भगवान राम का आदर्श, भाई के साथ, पत्नी के साथ व्यवहार है। यह सब आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है। कृष्ण के काल में भी गीता का जो उपदेश दिया, हमारे जीवन में यह जानना जरूरी है। इसी सत्र से इसकी शुरुआत पाठ्यक्रम में की जाएगी। कोई भी क्रांतिकारी हो उन्होंने गीता से ही सब कुछ सीखा है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही कवायदों से जुड़े सवाल पर कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अपनी ग्रेडिंग सुधार रहे हैं। 6 विश्वविद्यालयों को एक्सीलेंस विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी है। आगे चलकर 16 विश्वविद्यालयों में यह प्रक्रिया की जाएगी। इसमें रोजगार से लेकर तमाम सुविधाएं छात्रों को एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल लॉकर इस महीने से सभी विद्यालयों में खोलने की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत बच्चे अपने उपयोगी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल कर सकेंगे। वह साथ में अपने डाक्यूमेंट्स लेकर घूमेंगे नहीं। इसके माध्यम से अपने डॉक्यूमेंट सुरक्षित रख सकते हैं।
वर्तमान युग में इसकी जरूरत हर छात्र को है। अगर विदेश में भी बच्चे जाते हैं तो निश्चित तौर पर इसका फायदा छात्रों को मिलता है। दुनिया का सबसे युवा देश भारत है, यहां नए संसाधनों की सुविधा छात्रों को दी जा रही है।
परीक्षा परिणाम सम्बन्धी सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि 30 जून तक सभी कॉलेजों के रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। कोरोना के चलते कोई परीक्षाएं समय से पहले हो गई है, तो वहीं कोई परीक्षा समय के बाद हुई है, लेकिन 30 जून तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से पूरा समाज प्रभावित हुआ है। एजुकेशन पर सबसे ज्यादा प्रभाव हुआ, लेकिन कोरोना में भी मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में शिक्षा में कमी नहीं आई और बदलाव किया गया। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया।

Related posts

बुरे फंसे पटवारी: कमलनाथ की तारीफ से कांग्रेस में हड़कंप

desrag

अब तक निरस्त नहीं हुई विधायक बिरला की सदस्यता?

desrag

जंगलात महकमे के हुक्मरानों के खिलाफ लामबंद कर्मचारी!

desrag

Leave a Comment