7.7 C
New York
Friday, Mar 31, 2023
DesRag
राज्य

ओबीसी महासभा के एमपी बंद में माकपा भी शामिल

स्थानीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की समाप्ति भाजपा की साजिश

ग्वालियर(देसराग)। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। मध्यप्रदेश में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि शिवराज सरकार ने
सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पक्ष न रखकर पिछड़ा वर्ग को धोखा दिया है माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य अखिलेश यादव के अनुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति को मिलने वाले आरक्षण को भी समाप्त करने पर उतारू है। भारतीय जनता पार्टी संविधान के खिलाफ शुरू से इसी तरह का दृष्टिकोण अपना रही है।
अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के सवाल पर ओबीसी महासभा में 21 मई को मध्य प्रदेश बंद का ऐलान किया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 21 के बंद का समर्थन किया है।
माकपा नेता अनुसार 21 के बंद को सफल बनाने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामविलास गोस्वामी सचिव मंडल के सदस्य जितेंद्र आर्य, आकांक्षा धाकड़, श्याम यादव और एम के जयसवाल अलग अलग जत्थों का नेतृत्व करेंगे। माकपा ने सभी विपक्षी दलों से भी बंद में शामिल होने की अपील की है।

Related posts

नौकरशाहों की कार्यप्रणाली पर नहीं ‘कंट्रोल’, कैसे साकार होगा सुशासन का सपना?

desrag

पुण्यतिथि पर भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी को भूली भाजपा

desrag

अब बागेश्वर सरकार को नेता प्रतिपक्ष ने दी शक्तियां प्रमाणित करने की चुनौती

desrag

Leave a Comment