18.5 C
New York
Wednesday, Sep 27, 2023
DesRag
राज्य

सोशल मीडिया पर बढ़ी भाजपा की ताकत!

भोपाल(देसराग)। मध्य प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर भाजपा के कार्यकर्ता खुश हो रहे हैं, क्योंकि ट्विटर पर हुए मध्य प्रदेश भाजपा ने 1 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में भाजपा ने सोशल मीडिया एक्टिविटी पर और ज्यादा सक्रिय होने की बात कही है।
अब व्हाट्सएप ग्रुप बनेंगे
मध्य प्रदेश भाजपा ने ट्विटर हैंडल पर 1 मिलियन फॉलोअर्स होने पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब मध्य प्रदेश के सभी बूथों पर पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके जरिए पार्टी के संदेश और सरकार की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि अब भाजपा बूथ स्तर पर अपने सोशल मीडिया के विस्तार पर जोर दे रही है। पार्टी की रीति नीतियों से जनता प्रभावित हो रही है और जनता भाजपा को पसंद कर रही है। ऐसे में भाजपा सोशल मीडिया पर और सक्रियता बढ़ाने की तैयारियों में जुटी है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा ने 1 मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद कांग्रेस पर तंज भी कसा। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ना तो जमीन पर बची है और ना ही सोशल मीडिया पर, कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर सबसे मजबूत होने का दावा किया था, लेकिन अब सबको पता है कि कौन मजबूत है।
सोशल मीडिया पर भी जारी है लड़ाई
बता दें कि राजनीतिक दल अब जमीन के साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर सक्रिय हैं, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर भी जमकर सियासत होती है। पिछले दिनो जब सोशल मीडिया पर कांग्रेस के फॉलोअर्स बढ़े थे, तब भी दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर सियासत हुई थी।
2023 चुनाव के लिए क्यों जरुरी है सोशल मीडिया
आज के बदलते वक्त में किसी भी चुनाव के लिए सोशल मीडिया बेहद जरुरी है। सोशल मीडिया की रीच लगातार बढ़ी है और मध्य प्रदेश में होने वाले 2023 के चुनावों तक यह और भी ज्यादा बढ़ जाएगी, क्योंकि जनता तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे आसान माध्यम सोशल मीडिया ही है। सियासी पंडितों की मानें तो सोशल मीडिया के जरिए ग्राफिक्स, लाइव सेशन, वीडियो, फोटो का इस्तेमाल कर अपनी बात बेहतर रूप से जनता तक पहुंचाई जा सकती है। यही वजह है कि पॉलिटिकल पार्टियां भी बड़े पैमाने पर अब इसका इस्तेमाल करने लगी हैं।

Related posts

क्या उमा भारती का भाजपा से मोह भंग हो गया है?

desrag

सरकार के बिजली करार उपभोक्ताओं पर तीन दशक तक पड़ेंगे भारी!

desrag

मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश फिर ला सकती है तबाही?

desrag

Leave a Comment