7.9 C
New York
Saturday, Dec 2, 2023
DesRag
राजनीति

राज्यसभा के रण में भाजपा-कांग्रेस को भारी पड़ रहा पिछड़ा वर्ग का दांव!

देसराग डेस्क। अगले माह होने वाले राज्यसभा के चुनाव में मध्य प्रदेश में भी तीन सीटों पर चुनाव होने हैं, लेकिन इसके लिए प्रत्याशी चयन में भाजपा-कांग्रेस का चला गया पिछड़ा वर्ग आरक्षण का दांव भारी पड़ रहा है। दरअसल अगर दोनों ही दल इस वर्ग के प्रत्याशी का मैदान में नहीं उतारते हैं तो उन पर पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगना तय है, जबकि बीते कई माह से यह दोनों ही दल अपने आपको पिछड़ा वर्ग हितैषी बताने के लिए हर दांव चल रहे हैं।
दरअसल प्रदेश मे राज्यसभा की तीन सीटें अगले माह रिक्त हो रही हैं। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इनमें से दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाना तय है। माना जा रहा है की इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का चयन कर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने को पिछड़ा वर्ग हितैषी बताने का प्रयास कर सकती है। दोनों दलों के सामने इसके साथ ही इस वर्ग के प्रत्याशी का चयन करना ही बड़ी चुनौती भी है। अभी इन तीनों सीटों पर कांग्रेस के विवेक तन्खा और भाजपा के एमजे अकबर और संपतिया उइके सांसद हैं। इन तीन सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन भरे जाना हैं, इसके पहले ही दोनों दलों को उम्मीदवार का नाम तय करना होगा।
पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर कांग्रेस और भाजपा में लंबे अरसे से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। राज्य में भाजपा के पास पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के अलावा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार तो कांग्रेस के पास पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव पिछड़े वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। यह बात अलग है की इन दिनों यह दोनों ही नेता अपने अपने दलों में लगभग अलग-थलग दिखाई पड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या भाजपा पिछड़े वर्ग को लुभाने के लिए इस वर्ग से जुड़े व्यक्ति को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाती है या फिर अन्य राजनीतिक गणित के आधार पर उम्मीदवार का चयन करती है। यही स्थिति कांग्रेस में भी बनी हुई है। कांग्रेस यादव को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेल सकती है। फिलहाल प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों दलों पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।

Related posts

आधी आबादी को साधने भाजपा की लाडली बहना का जबाव “नारी सम्मान योजना” से देगी कांग्रेस

desrag

तो अब राजा-महाराजा में बढ़ी जुबानी जंग?

desrag

तो अब पिघलती दिखी राहुल–राकेश के “मनभेद” की बर्फ

desrag

Leave a Comment