ग्वालियर/मुरैना(देसराग)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोनों ने ही कांग्रेस को एक बार फिर से बंटाधार करार कर दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पतन के लिए न सिर्फ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है, बल्कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की वजह भी इन दोनों को ही बताया है। विजयवर्गीय ने कहा कि, इन दोनों की वजह से ही सिंधिया को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
कांग्रेस के बंटाधार के लिए उन्हीं के नेता जिम्मेदार
कैलाश विजयवर्गीय मुरैना के जौरा कस्बे में पहुंचे। जहां वे सुप्रीमकोर्ट के जज जितेंद्र महेश्वरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने आये थे। विजयवर्गीय ने महेश्वरी परिवार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बंटाधार के लिए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जोड़ी है। इन दोनों की वजह से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। अब ये दोनों अनर्गल बयानबाजी करते हुए देश का अपमान कर रहे हैं। जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।
शिवराज ने बताया कांग्रेस को बंटाधार
चुनावी माहौल शुरु होने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस को बंटाधार कहा है। एक कार्यक्रम के संबोधन में शिवराज ने ओबीसी वर्ग के नेताओं के सामने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें बंटाधार साबित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने तो दिला दिया तुमने क्या किया। बंटाधार हो सिर्फ बंटाधार के अलावा तुमने कुछ नहीं किया, और आज भी भ्रम पैदा कर रहे हैं। बंद कर दो से भ्रम फैलाना, उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हालत हो गई है। साथ ही आरक्षण पर भी कहा कि तुम कुछ भी कर लो न्याय हो गया है।
previous post