17.5 C
New York
Sunday, Sep 24, 2023
DesRag
राज्य

कांग्रेस चलाएगी ‘भाजपा-भगाओ, आदिवासी-बचाओ’ अभियान

कमलनाथ बोले-गलत हाथों में संविधान
सिवनी(देसराग)। बीते दिनों गोवंश की तस्करी में भीड़ ने 2 आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतकों के परिजनों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिमरिया और सागर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा भगाओ आदिवासी बचाओ’ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हत्या की घटना के एक नहीं कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। पूरे गांव ने इस घटना को होते हुए देखा है, फिर भी सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई जा रही है।
आदिवासियों की विरोधी है भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शिवराज सरकार को आदिवासियों का विरोधी बताया। कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश का संविधान सबको समान अधिकार देता है। लेकिन देश का संविधान इस समय गलत हाथों में चला गया है, हमें उसे वापस लाना होगा। उन्होंने कहा भाजपा के राज में आज देश की संस्कृति खतरे में हैं, देश की विरासत पर आक्रमण हो रहा है। इस मौके पर कमलनाथ के साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, तरुण भनोट, विधायक ओमकार मरकाम समेत सिवनी जिले के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस आदिवासियों के हितों को लेकर प्रदेश स्तर पर अभियान चलाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि हमारे देश का संविधान सबको समान अधिकार देता है, लेकिन देश का संविधान इस समय गलत हाथों में चला गया है, हमें उसे वापस लाना होगा।
ये है मामला
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बादलपार गांव में दिल दहला देने वाली मॉब लिचिंग की घटना सामने आई थी। गौवंश की तस्करी के शक के चलते दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। मारपीट में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में 6 नामजद हत्यारों के साथ 10 अज्ञात हमलावरों की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज है। पूरे मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

तीन अफ्रीकी चीतों को जंगल में छोड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी

desrag

चेहरा कौन? अमित शाह के एक बयान ने बढ़ा दी भाजपा क्षत्रपों की धड़कनें!

desrag

कैद में बैठे ‘शिव’ को आजाद कराएंगी उमा

desrag

Leave a Comment