17.3 C
New York
Monday, Oct 2, 2023
DesRag
राज्य

नीमच में भंवर लाल की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ : नेता प्रतिपक्ष

भिण्ड जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भिण्ड(देसराग)। मध्य प्रदेश के नीमच में बुजुर्ग की हत्या मामले में सियासत शुरू हो गई है। प्रमुख विपक्षी कांग्रेस ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और घटना को लेकर सवाल किए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुजुर्ग की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ है।
उन्होंने कहा, प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के आतंक के साए में जी रही है। नेता प्रतिपक्ष ने नीमच में भंवरलाल जैन की हत्या के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज भिंड के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने हत्या के विरोध में संयुक्त शोक सभा का आयोजन गोल मार्केट गांधी प्रतिमा के पास किया।
शोक सभा में डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है आज पूरा मध्य प्रदेश भाजपा से डर रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री के संरक्षण में भाजपा के लोग जगह-जगह लोगों की हत्या कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, सिवनी में आदिवासी हत्याकांड हो या मनासा नीमच हत्याकांड हो सभी जगह भाजापा के लोगों का हाथ है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर है। आज महंगाई चरम पर है जिससे आमजन परेशान है जैन समाज अहिंसा ही परमो धर्म के सिद्धांत पर जीवन गुजारता है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है भाजपा का बुलडोजर केवल आमजन पर ही चलता है भाजपा के कार्यकर्ताओं पर नहीं चाहे वह कितना बड़ा अपराध कर दें। इस मौके पर डॉक्टर राधेश्याम शर्मा मानसिंह कुशवाह, रामप्रकाश यादव, भगवान दास सेंथिया गोविंद शाक्य आनंद शाक्य सहित आदि उपस्थित थे।
गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा भंवरलाल को मानसिक रोगी बताने वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने गृहमंत्री से सवाल किया कि यदि कोई मानसिक रूप से दिव्यांग है, तो क्या गृहमंत्री या उनकी पार्टी के लोगों को यह अधिकार है की उसकी हत्या कर दें। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा से इस्तीफा देने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि ऐसी सोच रखने वाला व्यक्ति गृहमंत्री के पद पर बैठने लायक नहीं है।

Related posts

परिवारवादः भाजपा के दिग्गजों को सताई बेटों के भविष्य की चिंता

desrag

जनपद और जिला पंचायत सदस्यों की जीत, भाजपा-कांग्रेस के दावों में उलझी

desrag

शिवराज सरकार पहली बार लाएगी मध्य प्रदेश सुशासन और विकास रिपोर्ट-2022

desrag

Leave a Comment