6.2 C
New York
Tuesday, Mar 28, 2023
DesRag
राज्य

राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा में दो नामों पर मंथन!

भोपाल(देसराग)। राज्यसभा के लिए मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से एक में कांग्रेस ने विवेक तन्खा के नाम का ऐलान कर दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है। वहीं, भाजपा में केंद्रीय स्तर पर मंथन चल रहा है। मध्यप्रदेश में भाजपा के खाते मे दो सीटें राज्यसभा की हैं। मध्यप्रदेश से सिर्फ एक चेहरा राज्यसभा जाएगा तो वहीं दूसरी सीट के लिए केंद्र की तरफ से कैंडिडेट भेजा जाएगा।
पीयूष गोयल के नाम की चर्चा
भाजपा की तरफ से पीयूष गोयल का नाम चर्चा में है। अन्य कोई नया चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है। मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए कई दावेदारों को झटका लग सकता है। कैलाश विजयवर्गीय, उमा भारती उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश भाजपा आदिवासी या फिर दलित चेहरे को राज्यसभा भेजेगी। इसके पहले भाजपा ने महिला आदिवासी संपतिया उइके को राज्यसभा भेजा था।
भाजपा से आदिवासी चेहरे की संभावना
माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से आदिवासी चेहरा ही राज्यसभा के लिए जाएगा। भाजपा में जो चेहरा होगा, वो चौंकाने वाला नाम होगा। ओबीसी चेहरे को लेकर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। 29 जून को राज्यसभा की 3 सीटें मध्यप्रदेश कोटे की खाली हो रही हैं। कांग्रेस की तरफ से नाम पक्का हो गया है, तो एक दो रोज में भाजपा की तरफ से भी राज्यसभा प्रत्याशी का नाम तय हो जाएगा। 31 तारीख नामांकन भरने का आखिरी दिन है।
भाजपा का कहना है राज्यसभा मे कौन जायेगा, ये केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कहना है कि जल्द ही नाम तय हो जाएंगे। जब पूछा गया कि क्या ओबीसी चेहरे को प्राथमिकता दी जायेगी। इस पर पार्टी ने चुप्पी साध ली। राज्यसभा की 11 सीटें में से अभी 8 सीटें भाजपा के पास है, तो 3 कांग्रेस के पास। वोटों के गणित से एक सीट के लिए 58 विधायकों की जरूरत है। भाजपा का पलड़ा भारी है। इसके पास 127 विधायक हैं, तो वहीं कांग्रेस के पास 96 विधायक हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं।

Related posts

थाने में किसान की मौत शिवराज सरकार की तानाशाही का परिणाम: डॉ. सिंह

desrag

साढ़े 5 करोड़ मतदाता चुनेंगे मप्र की अगली सरकार

desrag

नतीजों से पहले नड्डा ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

desrag

Leave a Comment