18.5 C
New York
Wednesday, Sep 27, 2023
DesRag
देश

भिण्ड की बिटिया “मिनी शुक्ला” ने यूपीएससी में लहराया परचम

कृष्णकांत शुक्ला की छोटी बेटी है मिनी, बड़ी बिटिया है आईपीएस
भिण्ड(देसराग)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी किया गया। इसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। मध्य प्रदेश के भी कई प्रतिभागियों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में सफलता का परचम लहराया है। इनमें भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील के निवासी कृष्णकांत शुक्ला की छोटी बेटी मिनी शुक्ला ने भी सफलता हासिल की है।
कृष्णकांत शुक्ला की बड़ी बिटिया प्रियंका शुक्ला भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी यानि आईपीएस हैं और वह वर्तमान में जबलपुर के बरगी में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के रुप में पदस्थ हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में मिनी शुक्ला ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में आल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की है।
बड़ी बहन को बताया प्रेरणा और गुरु
मिनी शुक्ला परिवार में सबसे छोटी हैं, जबकि सबसे बड़ा उनका भाई है जो कि वकील है। उनकी बहन भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी यानि आईपीएस है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2021 पासआउट मिनी शुक्ला ने बताया कि उनकी प्रेरणा और गुरु उनकी बड़ी बहन है। हमेशा से ही वे अपनी बड़ी बहन को पढ़ते हुए देखा करती थी और यही वजह है कि अपनी बड़ी बहन के भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनने के बाद वे भी भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनना चाहती थी।
बहन ने कहा, लगन ने मुकाम तक पहुंचाया
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि छोटी बहन मिनी ने नई दिल्ली में रहकर पढ़ाई की। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी के दौरान पिता कृष्णकांत शुक्ला, मां सीमा शुक्ला और उन्होंने मिनी का हौसला बढ़ाया। प्रियंका शुक्ला ने कहा की छोटी बहन को मिली उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी छा गई है। उन्होंने आगे कहा कि ये मिनी की मेहनत और लगन है जो उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
ये हैं यूपीएससी फेहरिस्त में शामिल
मध्य प्रदेश के कई परीक्षार्थियों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) टॉपर्स की फेहरिस्त में शामिल हैं। टॉप 50 में खंडवा के कार्तिकेय जयसवाल ने 35 वीं रेंक, गुना के विशाल धाकड़ ने 39वीं रैंक, जबलपुर के कुशल जैन ने 40वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा मिनी शुक्ला 96 वीं रैंक, इंदौर की अनन्या अवस्थी 135 रैंक, धार की ट्विंकल जैन 138वीं रैंक, दतिया के मृदुल शिवहरे 247, रीवा मयंक त्रिपाठी 228, उज्जैन के ही तन्मय काले ने 230 वी रैंक हासिल की है। बालाघाट के राहुल देशमुख 349 रैंक पाई है।
टॉप 50 रैंकर्स फेहरिस्त
रैंक रोल नंबर नाम
1 0803237 श्रुति शर्मा
2 0611497 अंकिता अग्रवाल
3 3524519 गामिनी सिंगला
4 5401266 ऐश्वर्या वर्मा (मध्यप्रदेश)
5 0804881 उत्कर्ष द्विवेदी
6 0834409 यक्ष चौधरी
7 0886777 सम्यक एस जैन
8 0801479 इशिता राठी
9 1118762 प्रीतम कुमार
10 6301529 हरकीरत सिंह रंधावा
11 0839316 शुभांकर प्रत्यूष पाठक
12 0859275 यशर्थ शेखर
13 0511100 प्रियंवदा अशोक
14 0840534 अभिनव जे जैन
15 7600782 सी यशवंतकुमार रेड्डी
16 0849748 अंशु प्रिया
17 6400929 महक जैन
18 6624586 रवि कुमार सिहाग
19 8500663 दीक्षा जोशी
20 0854091 अर्पित चौहान
21 1903769 दिलीप के कैनिककरा
22 0808356 सुनील कुमार धनवंता
23 0304401 आशीष
24 5110593 पुसपती साहित्य
25 0863045 श्रुति राजलक्ष्मी
26 4121721 उत्सव आनंद
27 7914222 सक्षम गोयल
28 1009473 मंत्री मौर्य भारद्वाज
29 7102140 भविष्य
30 0502145 नमन गोयल
31 0323860 अविनाश वी
32 6605885 नवंदर अनय नितिन
33 3516855 जसपिन्दर सिंह
34 6305384 शाश्वत सांगवान
35 0413129 कार्तिकेय जायसवाल (मध्यप्रदेश)
36 0832383 चमेली
37 1016184 वी संजना सिम्हा
38 0859480 रवि कुमार
39 6313181 विशाल धाकड़ (मध्यप्रदेश)
40 0854740 कुशल जैन (मध्यप्रदेश)
41 0807878 सोनाली देव
42 5610120 स्वाति श्रीते
43 0623772 शुभम शुक्ला
44 7808206 अंजलि श्रोत्रिय
45 4914110 श्रद्धा शुक्ला
46 5604724 राम्या सी एस
47 3531209 नमन कुमार सिंगला
48 0886823 आयुषी
49 1105645 दिव्यांश सिंह
50 8101939 अभिजीत राय

Related posts

गणतंत्र दिवस भी मनाएंगे और संसद तक किसान मार्च भी होगा

desrag

डॉक्टर है या जल्लाद, जिंदा महिला को मर्चुरी पहुंचाया

desrag

दिग्विजय को क्या अब राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मिलेगा

desrag

Leave a Comment