17.3 C
New York
Monday, Oct 2, 2023
DesRag
राज्य

जिद आड़े आने से बने चुनाव के हालात

ग्वालियर(देसराग)। नागरिक सहकारी बैंक में संचालक मंडल के लिए अब चुनाव कराने की नौबत आ गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैंकिंग क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था नागरिक सहकारी बैंक में आमतौर पर आपसी सहमति से ही संचालक मंडल तय किया जाता रहा है और सालों से यही हो रहा है, लेकिन इस बार एक पक्ष को संघ के प्रमुख कर्ताधर्ता द्वारा संरक्षण दिए जाने की वजह से दो गुटों के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो गई है। यही वह वजह है कि अब संचालक मंडल के चुनाव कराना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मजबूरी हो गई है।

11 जून को संचालक मंडल के लिए चुनाव होना है। नागरिक सहकारी बैंक से जुड़े सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक बड़े पदाधिकारी की जिद के चलते चुनाव की नौबत आई है। दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचालक मंडल चुनाव के लिए जो पैनल तय किया गया है उसमें एक महेंद्र अग्रवाल का भी नाम है इसी नाम को लेकर विवाद बना हुआ था। दरअसल एक गुट नहीं चाहता था कि महेंद्र अग्रवाल चुनाव लड़ें, इसे लेकर सुलह समझौते को लेकर तमाम बैठकों के दौर भी चले, लेकिन बात नहीं बन पाई।

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि महेंद्र अग्रवाल को जिताने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर की जिद आड़े आ गई और उनकी इस जिद ने चुनाव के हालात पैदा कर दिए। दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में दो पैनल आमने-सामने हैं और दोनों ही पैनल के उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। ऐसे में जिस पैनल में महेंद्र अग्रवाल उम्मीदवार हैं, उस पैनल को संघ का अधिकृत पैनल बताया जा रहा है जोकि समझ से परे है। इस लिहाज से दूसरा पैनल जिसमें महेंद्र अग्रवाल नहीं है, क्या संघ का पैनल नहीं है। जबकि पूरी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित है और इसमें जो भी कर्ता धर्ता है सभी लोग संघ से जुड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दूसरा पैनल जिसमें महेंद्र अग्रवाल नहीं हैं, से जुड़े लोग महेंद्र अग्रवाल को छोड़ सभी नामों पर सहमत थे। लेकिन यशवंत इंदापुरकर नहीं चाहते थे कि महेंद्र अग्रवाल का नाम हटे ऐसी स्थिति में बीच का रास्ता निकालते हुए अंततः चुनाव कराने पर सहमति बनाई गई।

Related posts

लगुन लेकर जा रही बस चंबल नहर में पलटी, दो लोगों की मौत, 20 लोग घायल

desrag

शीर्ष अदालत का सुप्रीम फैसला: बढ़े हुए आरक्षण के साथ होंगे पंचायत और निकाय चुनाव

desrag

राजनीतिक दलों की एसपी से अपील, धार्मिक जुलूसों में विशेष चौकसी बरते पुलिस

desrag

Leave a Comment