7.7 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
DesRag
राज्य

भाजपा के दिग्गजों ने किया महानगरों का बंटवारा, दिल्ली से लगेगी अंतिम मुहर

देसराग ब्यूरो।
मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए महापौर प्रत्याशियों का चयन मुश्किल भरा बना हुआ है। कारण है प्रदेश भाजपा में एक साथ कई दिग्गज नेताओं का होना। इसका तोड़ अब पार्टी के बड़े नेताओं ने आपसी समन्वय से निकाला है, जिसमें उनके द्वारा चारों महानगरों को आपस में बांट लिया गया है। अब इन महानगरों में इन नेताओं की पंसद के आधार पर एक नाम तय कर दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से ही नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। खास बात यह है कि इन शहरों के बंटवारे में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को अलग रखा गया है।

उधर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने निकाय चुनाव के लिए संभागीय समितियों के गठन के बहाने कई दावेदारों को टिकट की दौड़ से पूरी तरह से बाहर कर एक तीर से दो निशाने लगाने का काम किया है। इन समितियों में जिन्हें शामिल किया गया है वे अब पूरी तरह से टिकट की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसकी वजह है इन समितियों में शामिल नेता अपने लिए टिकट नहीं मांग पाएंगे। इन समितियों में कई ऐसे चेहरों को भी शामिल किया गया है जो पूर्व से अपने लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे।

अगर इंदौर की बात की जाए तो शहर में तीन नामों की चर्चा बहुत तेजी से चल रही है। इसमें पहला नाम सुदर्शन गुप्ता का है। उन्हें केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज की पसंद संयुक्त रूप से बताया जा रहा है। दूसरा नाम डॉक्टर निशांत खरे का है, जिन्हें संघ और सांसद शंकर लालवानी का नाम माना जा रहा है और तीसरा नाम उमेश शर्मा का है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद की पसंद माना जा रहा है। इसी तरह से भोपाल में नए नाम की तलाश बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह नाम पार्टी से बाहर का चौकाने वाला भी हो सकता है।

कहां किसकी पसंद को मिलेगी तवज्जो
प्रदेश के चारों महानगरों में पसंद-नापसंद को लेकर मची रार के बीच अब बीच का रास्ता खोजा गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसके तहत चारों महानगरों को नेताओं ने आपस में बांट लिया है। इन नेताओं की पसंद के आधार पर नाम तय करने के बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा, जहां से उनके नामों पर मुहर लगाई जाएगी। इस फार्मूले के तहत ग्वालियर में सिंधिया का तो जबलपुर में सांसद राकेश सिंह का उम्मीदवार होगा , जबकि भोपाल में वीडी शर्मा और इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद का उम्मीदवार होगा।

पूर्व संगठन मंत्रियों पर भरोसा
प्रदेश भाजपा संगठन ने अपने पूर्व संगठन मंत्रियों पर एक बार फिर निकाय चुनावों के लिए भरोसा जताते हुए उन्हें बतौर नगर निगमों का चुनाव प्रभारी बनाया है। 16 नगर निगमों में से तेरह की कमान इन्हीं पूर्व संगठन मंत्रियों को दी गई है जबकि तीन निकायों की कमान पार्टी के अन्य नेताओं को दी गई है। इसमें मुरैना में रणवीर सिंह रावत, ग्वालियर में जीतू जिराती और सागर में मुकेश चतुर्वेदी का नाम शामिल है।

Related posts

शनिवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान

desrag

महिलाएं चलाएंगी शहर की सरकार, अबकी बार खूबसूरत होगी नगर परिषद की तस्वीर!

desrag

फर्जी कंपनी बनाकर सेना के कई अफसरों को लगाया लाखों का चूना, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

desrag

Leave a Comment