17.5 C
New York
Monday, Sep 25, 2023
DesRag
राज्य

चंबल के भरको में डेढ़ दशक बाद डकैतों की आमद


ग्वालियर/भिण्ड(देसराग)। चंबल के बीहड़ों में एक बार फिर दस्यु गिरोह ने दस्तक दे दी है। अलबत्ता नये-नये जन्म ले चुके इस गिरोह में दो महिला दस्यु सुन्दरियों सहित 11 सदस्य हैं। यह खुलासा बीहड़ के आसपास के गांवों में रहने वाले गामीणों न किया है। वकौल ग्रामीण दोनों महिला दस्यु सुन्दरियां जींस और शर्ट में रहती हैं। भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में एक किसान का सामना इस नए दस्यु गिरोह से हो गया। वे किसान को करीब तीन खेत दूर ले गए। जब किसान गिरोह के साथ चलने में असमर्थ रहा, तो वे उसे छोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस को सूचना मिलने पर उसने रात में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लपुरा गांव में रहने वाले 55 वर्षीय किसान लल्लूराम शाक्य अपने ट्यूबवेल पर 20 फरवरी की रात पहुंचा। यहां उसके खेतों पर दो युवक मिले। वे हथियारों से लैस थे। उन्होंने किसान को अपने साथ चलने को कहा। आगे चलकर दो महिला जींस-शर्ट पहने हुए 9 हथियारबंद डकैतों के साथ मिलीं। किसान को अपने साथ ले जाने लगे। कुछ दूर चलने पर पैरों से कमजोर किसान चलने में असमर्थता जाहिर करने लगा। इसके बाद गिरोह लल्लूराम शाक्य को तीन खेत आगे तक बीहड़ की ओर ले गए। जब किसान चल नहीं पाया तो उसे छोड़कर आगे बढ़ गए।
किसान लल्लूराम शाक्य ने आज यहां बताया कि खेत पर फसल खड़ी हुई है। फसल व ट्यूबवेल की रखवारी के लिए खेत पर हर रोज सोने जाता हूॅ। वे उस दिन भी सोने गए थे। जहां डकैतों से सामना हो गया। दस्यु गिरोह की सूचना पर भिण्ड जिले के अटेर, फूप, सुरपुरा और गोरमी थाने का भारी पुलिसबल ने अटेर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने सर्चिंग की। अटेर एसडीओपी द्वारा किसान लल्लूराम के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस ने रात में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। दिन में भी पुलिस बीहड़ों में सर्चिंग अभियान चलाती रही। करीब आठ से दस किलोमीटर दूर तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा।
इनका कहना है
ग्रामीणों के जरिए बदमाश आने की खबर आई थी। पुलिस ने किसान के बयान लिए। रात में सर्चिंग कराई गई। कल भी पूरे दिन सर्चिंग चली। अब तक दस्यु गिरोह होने के साक्ष्य नहीं मिले है। पुलिस फिर भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
कमलेश खरपुसे,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,भिण्ड

Related posts

सिंधिया के शहर की यह कैसी तस्वीर, ‘पानी’ ने खड़ा किया सामाजिक संकट!

desrag

पीईबी स्क्रीन शॉट मामलाः आरटीआई एक्टिविस्ट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा

desrag

शिवराज पर भड़के जीतू पटवारी, कहा- मानसिक इलाज कराएं, टेरर फंडिंग में शामिल लोगों से है कनेक्शन!

desrag

Leave a Comment