6.7 C
New York
Saturday, Mar 25, 2023
DesRag
राजनीति

कमलनाथ से डरी भाजपा कर रही महामंथन !

भोपाल(देसराग)। भाजपा नेताओं के इस बयान पर कि विपक्ष को कमजोर नहीं मानते पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि यह भाजपा के लिए मध्य प्रदेश में सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के घर घर चलो अभियान और जनजागरण का ही डर है कि भाजपा महामंथन और बैठकें कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सक्रियता से भाजपा को यह डर सताने लगा है कि कहीं अपने नेताओं के ओवर कॉन्फिडेंस और बड़बोलेपन की वजह से वह 2018 की तरह घर न बैठ जाए।
कांग्रेस की सक्रियता से डरी भाजपा
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के इस बयान को कि वे विपक्ष को कमजोर नहीं मानते को सच की स्वीकृति बताया है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के के अभियान और उनके दौरों में जुड़ती भीड़ से भाजपा में छटपटाहट है। भाजपा कांग्रेस की आलोचना भी करती है और अंदर-अंदर उसे यह भी डर है कि इसी ओवर कॉन्फिडेंस और बड़बोलेपन के कारण ही कमलनाथ ने भाजपा को 2018 में सत्ता से बाहर कर दिया था।
जनकल्याण भाजपा के मंथन का विषय ही नहीं
गुप्ता ने कहा कि ईवेंटजीवी महामंथनों में भारतीय जनता पार्टी चंदे के लिए तो महामंथन करती है, लेकिन जो दृष्टि पत्र उसने 2018 में जारी किया था उसके ऊपर महामंथन नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि जनकल्याण भाजपा के महामंथन का विषय ही नहीं है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा भूख से मरते गोवंश पर महामंथन नहीं करती, रोजगार और मंहगाई पर महामंथन नहीं करती, लेकिन चंदा कहां से आयेगा इस पर महामंथन जरूर करती है। कर्मचारियों के एरियर्स,पेंशन पर चर्चा नहीं करती, किसानों की मुश्किलों पर और जॉब पर चर्चा नहीं बल्कि वो हिजाब पर मंथन करती है।

Related posts

विंध्य में भाजपा को अर्जुन सिंह का सहारा!

desrag

तो मोहन भागवत संघ प्रमुख की कुर्सी पर अजा-जजा के स्वयंसेवक को बैठाएं

desrag

कांग्रेस को चाहिए सिंधिया का विकल्प?

desrag

Leave a Comment