ओस्लो(देसराग)। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार। इसे लेकर राइटर्स का एक सर्वे सामने आया है। राइटर्स के सर्वे के मुताबिक नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में भारत की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के संस्थापक प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर भी शामिल हैं। इनके नाम सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का चयन नॉर्वे की नोबल समिति के उन पांच सदस्यों की ओर से किया जाएगा। जिनकी नियुक्ति नॉर्वे की संसद ने की है। भारत के प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन, म्यांमार की राष्ट्रीय एकता सरकार, बेलारूस की विपक्षी नेता सवितलाना भी शामिल हैं।
इस बीच अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर के बारे में लिखा है, ‘पत्रकार प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के संस्थापक हैं। ये दोनों ही भारत में फर्जी सूचनाओं का खुलासा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिन्हा और जुबैर सुव्यवस्थित तरीके से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और फेक न्यूज पर विराम लगा रहे हैं।’ पत्रकार मोहम्मद जुबेर को एक विवादित ट्वीट करने के मामले में इसी साल जून में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में अदालत से उन्हें जमानत भी मिल गई।
भारत की मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी को भी नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है। डायनामाइट की खोज करने वाले वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में है। विज्ञान अर्थशास्त्र और शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदारों में पर्यावरण के लिए काम कर रही एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्न बर्ग भी हैं।