6.2 C
New York
Tuesday, Mar 28, 2023
DesRag
राज्य

पांचों राज्यों में भाजपा को मिल रहा है अपार जन समर्थनः तोमर

भोपाल(देसराग)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जो कार्य किया है वह ऐतिहासिक है। देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी इन पांच राज्यों के चुनाव में जीत हासिल करेगी। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए हमेशा गंभीर रही हैं। किसानों की आय में वृद्वि के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में 6 हजार की वार्षिक राशि भेजी जा रही है। देश के लगभग साढ़े ग्यारह करोड़ किसानों के खातों में यह राशि सीधी पहुंच रही है। यह बात केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आष्टा में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। नरेंद्र सिंह तोमर के आष्टा पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, अतुल शर्मा सहित कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान तोमर के साथ प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाह भी मौजूद थे।
एक लाख करोड की मुआवजा राशि किसानों को मिली
कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं पर भी सब्सिडी दी जा रही है। किसानों का उत्पादन बढ़े इसके लिए सरकार अच्छे बीजों पर रिसर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि एमएसपी सरकार की मर्जी पर निर्भर होती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो तय किया है, उसके तहत लागत पर 50 प्रतिशत का मुनाफा जोड़कर एमएसपी वर्ष में दो बार रबी एवं खरीफ के दौरान घोषित की जाती है और इससे निश्चित रूप से 50 प्रतिशत किसानों की आय में वृद्धि होगी। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 हजार 500 करोड़ की फसल बीमा की राशि किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी है। तोमर ने कहा कि पूरे देश में किसानों ने प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत 21 हजार करोड रुपए की प्रीमियम राशि जमा की थी। उसके बदले में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक लाख करोड की मुआवजा राशि उनके खातों में पहुंची है।

Related posts

सेवानिवृत्त आरटीओ एसपीएस चौहान अभी भी नौकरी की जुगत में!

desrag

गोहद में दबंग धमका रहे हैं प्रत्याशियों को

desrag

हो रहा अंतिम व्यक्ति का उत्थानः ऊर्जा मंत्री

desrag

Leave a Comment