18.5 C
New York
Wednesday, Sep 27, 2023
DesRag
राज्य

प्रदेश में खींचतान के चलते नियुक्तियों पर फंसा पेंच

भोपाल(देसराग)। मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठन में हुई नई नियुक्तियों ने उन नेताओं की उम्मीदों को फिर पंख लगा दिए हैं, जो मंत्री पद और निगम-मंडलों में पद पाने की कतार में शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवराज मंत्रिमंडल में अभी भी चार मंत्रियों के पद रिक्त हैं, तो वहीं मंडल और निगम में नियुक्तियां होना है। प्रदेश में भाजपा संगठन में बीते दिनों ही पांच नियुक्तियां हुई हैं। जिनकी नियुक्तियां हुई हैं, उनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तो है हीं, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नाता रखने वाले भी शामिल हैं।
शिवराज सरकार में चार मंत्रियों के पद रिक्त
संगठन में जो नियुक्तियां हुई हैं, उनमें केशव सिंह भदौरिया और श्याम महाजन पूर्व संभागीय संगठन मंत्री हैं जोकि संघ के करीबी है। वहीं पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान और क्षितिज भट्ट को सिंधिया कोटे का माना जा रहा है। संगठन में हुई इन नियुक्तियों के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति की चचार्ओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्तमान में 30 मंत्री है, तय कोटे के अनुसार अधिकतम 34 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। इस लिहाज से चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं। इन चार पदों के लिए दावेदारों की लंबी कतार है।
नियुक्तियों पर फंसा पेंच
एक तरफ जहां वरिष्ठ विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हुए है, वहीं दूसरी और निगम-मंडलों में भी नियुक्तियां चाहने वाले भी कम नहीं है। निगम-मंडलों की नियुक्ति को लेकर सूची को काफी अरसे पहले ही अंतिम रुप दिया जा चुका है। लेकिन अंदरखाने चल रही खींचतान के कारण ऐलान नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उन्हीं लोगों की नियुक्तियां हो पाई है, जिन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दी।

Related posts

बकायादारों के लिए ऊर्जा विभाग ला रहा विशेष योजना

desrag

अपेक्स बैंकः भर्ती में फिर गड़बड़ियां दोहराईं

desrag

तो भाजपा की सियासत का मॉडल स्टेट बनेगा मध्य प्रदेश

desrag

Leave a Comment