12.1 C
New York
Saturday, Apr 1, 2023
DesRag
विदेश

बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की जल्द होगी रिहाई

देसराग डेस्क।
करीब 20 से अधिक लोगों की जान लेने के आरोपी और बिकनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज जल्दी ही जेल से रिहा होगा। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं। वह साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद है।

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने चार्ल्स शोभराज को 15 दिनों के भीतर रिहा करने और उसे देश से निष्कासित करने का आदेश दिया है। दुनिया के सबसे बड़े ठग चार्ल्स शोभराज की रिहाई का फैसला उसकी बढ़ती उम्र को देखते हुए लिया गया है। जेल में रहते हुए उसने अपनी प्रेमिका निकिता से शादी भी की थी। बिकनी किलर पर भारत, तुर्की, थाईलैंड, ईरान सहित देशों में 20 से अधिक लोगों की जान लेने का आरोप है। एक अमेरिकन नागरिक और उसकी कनाडियन प्रेमिका की हत्या का दोष साबित होने के बाद से वह नेपाल की जेल में सजा काट रहा है।

यह ठग दिल्ली की तिहाड़ जेल से भी फरार हो चुका है। साल 1986 में वे तिहाड़ जेल से फरार हुआ था। चार्ल्स के पिता भारतीय थे और उसकी मां वियतनाम की। कई देशों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने चार्ल्स शोभराज को साल 2003 में नेपाल में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल उसके पास फ्रांस की नागरिकता है।

Related posts

यूक्रेन में शांति स्थापित करना पहली प्राथमिकताः माकपा

desrag

खाया पीया कुछ नहीं गिलास फोड़ा आठ आने का

desrag

चमत्कारिक कुर्सियां

desrag

Leave a Comment