ग्वालियर(देसराग)। सामाजिक संस्था ग्वालियर की तरुणाई ने आज गणतंत्र दिवस से पहले ग्वालियर गौरव तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का मकसद लोग आजादी के महत्व को पहचाने और देश के लिए कुछ कर गुजरें।
ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से शुरू हुई ग्वालियर गौरव तिरंगा यात्रा विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी, इस दौरान जगह-जगह तिरंगा यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। ग्वालियर गौरव तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर वापस सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची जहां शहर की 75 विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्वालियर की तरुणाई संस्था के संरक्षक राजेश सोलंकी ने कहा कि बच्चे बुजुर्ग और नौजवानों के हाथों में तिरंगा देखकर निश्चित ही स्वतंत्रता आंदोलन में अपना बलिदान देने वाली बलिदानी पुण्य आत्माएं पुलकित हो उठी होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति का जो भाव आज हमारे भीतर उठा है यह हमारे पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान है। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और गणतंत्र दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अरुण कुलश्रेष्ठ, राज चड्ढा, बृजेंद्र सिंह जादौन, आरके गुप्ता, हासानंद आहूजा, सत्येंद्र भदोरिया धर्मेंद्र राणा, मुरारी लाल मित्तल, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, महेंद्र सोलंकी, सतीश साहू, रमेश सिंह, कोमल सिंह पवैया, सुघर सिंह पवैया, प्रयाग सिंह तोमर, मनमोहन पाठक, संतोष गोड़याले, मुलायम सिंह यादव, निकुंज गुप्ता, पप्पू यादव, विजय शर्मा, केशव मंसूरिया, बालकिशन कुशवाह, नन्हे सिंह कुशवाह, इंजीनियर दिलीप कुशवाह, और मुकेश कुशवाह मौजूद रहे।