भोपाल(देसराग)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस साल संभावित विधानसभा चुनाव की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों की जमावट करने की कवायद शुरु कर दी है। इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची आज या कल में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बातचीत हो चुकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि संभावित तबादला सूची में 6 पुलिस महानिरीक्षक, 12 उप पुलिस महानिरीक्षक, 23 जिलों में पदस्थ पुलिस अधीक्षक और 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को बदलने की तैयारी कर ली गई है।
next post